संदीप त्रिपाठी शिवसेना उप जिला सगंठक (उ.भा.वि) नियुक्त
प्रेम चौंबे
शिवसेना ठाणे जिला लोकसभा (मिरारोड़ ) के उप सगंंठक उ.भा.वि.पद पर युवा संदीप त्रिपाठी की नियुक्ति हुयी। संदीप त्रिपाठी मीरारोड मे एक सामाजिक चेहरा होने के साथ,साथ युवाओं मे काफी लोकप्रिय है। उनकी समाजसेवा को देखते हुए
शिवसेना नेता ठाणे जिला के पालकमंत्री एवं सार्वजनिक बांधकाम एवं आरोग्य मंत्री (महाराष्ट्र -राज्य) एकनाथ शिंदे जी और जिला सगंंठक उ.भा.वि.शशि कुमार यादव के संतुति पर संदीप त्रिपाठी की नियुक्ति हुयी।
अपनी नियुक्ति पर आभार व्यक्त करते हुए त्रिपाठी ने बताया की हमारे प्रेरणास्थान देवतुल्य हिंदू ह्रदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे और पक्षप्रमुख उध्दव ठाकरे ,आदित्य ठाकरे का आशीर्वाद हमारें लिए गर्व की बात हम सदैव साहेब के आभारी रहेंगे।
संदीप त्रिपाठी की नियुक्ति पर समाज के सभी वर्गों ने खुशी जाहिर की अजय तिवारी, प्रेमचौबे,नरेन्द्र शुक्ला,सचिन दुबे, सूरज पांडे, आनंद पांडे, शंकर मिश्रा,पंकज मिश्रा, संदीप चौबे, सहित, हेल्प यू बड़ी फाऊंडेशन के सभी कार्यकर्ताओं बधाई देकर संदीप त्रिपाठी के उज्जवल भविष्य की कामना की।

