सलमान ने सुरक्षा गार्ड को थप्पड़ मारा
( देवकी यादव )
हिंदी फिल्मो के सुपर स्टार सलमान खान द्वारा ईद की मुबारक बाद देने आये अपने समर्थको से मिलने के दौरान एक बच्चे से उनके बॉडीगार्ड द्वारा कथित तौर पर बदतमीजी करने पर उसे थप्पड़ जड दिया. इस घटना का विडियो सोशल मीडिया पर जबर्दस्त ढंग से भायरल हो गया है. इस घटना पर सलमान खान ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है.
लेकिन फ़िल्मी हलको के साथ सोशल मिडिया पर इस घटना को कुछ लोग गलत मान रहे है. वहि बड़ी संख्या में सलमान खान के प्रशंसक उनके समर्थन में आ गये है. लेकिन कुछ लोग इसे सुपर स्टार सलमान खान द्वारा अपनी इसी हफ्ते रिलीज हुई नई फिल्म “भारत” के प्रमोशन का हिस्सा मान रहे है.
ये भी पढ़े – कल्याण के फोर्टीस अस्पताल में मरीज़ से लाखों की लूट
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि यह फिल्म ‘भारत’ के प्रीमियर के दौरान हुई जो कि बुधवार को रिलीज हुई। वीडियो में सलमान अपने वाहन की ओर चलते दिख रहे हैं जबकि एक सुरक्षा गार्ड उनके लिए रास्ता बना रहा है। अभिनेता कथित तौर पर सुरक्षा गार्ड द्वारा भीड़ में शामिल एक बच्चे से किये गए व्यवहार को लेकर नाराज हो गए। और सलमान ने उस सुरक्षा गार्ड को थप्पड़ मार दिया।
सोशल मीडिया पर भायरल विडियो पर कुछ सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं ने अभिनेता की उनके व्यवहार को लेकर आलोचना की, वहीं उनके प्रशंसक उनके समर्थन में उतर आये। एक सोशल मीडिया उपयोगकर्ता ने लिखा, ‘‘यह सलमान खान का अहंकार है, वह यह काम विनम्रता से भी कर सकते थे।’’
ये भी पढ़े – नेतागिरी की आड़ में गोरखधन्धा, राकपा नेता के घर से छह लाख का गुटखा जब्त
वहि एक प्रशंसक ने लिखा, ‘‘बहुत अच्छा सलमान खान। नापसंद करने वाले कुछ नकारात्मक कहानियां बनाएंगे लेकिन आपकी जानकारी के लिए, सलमान खान ने अपने सुरक्षा गार्ड को थप्पड़ मारा जो छोटे बच्चों की देखभाल करने में असफल रहा जो भीड़ में दब रहे थे…।’’सलमान खान के कई प्रशंसक अभिनेता को ईद की बधाई देने के लिए उनके बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर एकत्रित हुए थे।
ये भी पढ़े – अम्बरनाथ में अमानवीय घटना, १८ कुत्ते और ७ बिल्लियों को जहर देकर मार डाला

