Political

ऋतुजा लटके ने पदयात्रा कर शुरू किया जनसंपर्क, मिल रहा भारी जनसमर्थन

शीतला प्रसाद सरोज
मुंबई। अंधेरी पूर्व विधानसभा से उपचुनाव के लिए महाविकास आघाड़ी की प्रत्याशी ऋतुजा रमेश लटके ने पदयात्रा कर जनसंपर्क शुरू कर दिया है। इस दौरान उन्हें भारी जनसमर्थन मिलना शुरू हो गया है।

शनिवार को ऋतुजा रमेश लटके ने अंधेरी पूर्व के महाकाली गुफा रोड से पदयात्रा शुरू की, जो एमआईडीसी, उपाध्याय नगर, शांति नगर आदि बस्तियों के लोगों से संपर्क कर वोट मांगा। इस दौरान ऋतुजा ने मीडिया से कहा कि विरोधी पक्ष के लोग मुझे परेशान करने के मंसूबे से पहले तो चुनाव कार्यालय खोलने नहीं दिया।

नामांकन के बाद अंधेरी की राजनीति गरमाई । उत्तर भारतीय और गुजराती मत होंगे निर्णायक

जहां वह कार्यालय खोलना चाहती थी, उस जगह पर उनके पति स्व. रमेश लटके का चुनाव कार्यालय हुआ करता था। मनपा की नौकरी से जब मैं इस्तीफ़ा देकर चुनाव लड़ना चाहती थी। राजनैतिक प्रेशर बना कर इस्तीफे को मंजूर नहीं होने दिया गया।

लाचार होकर कोर्ट की शरण में गई, जहां मुझे न्याय मिला और परचा भरा। इस दौरान मुझे और मेरे परिवार को कितनी मानसिक परेशानी हुई,उसे बयां नहीं कर सकती।

ऋतुजा लटके को राहत, मुंबई मनपा कि फजीहत, मुंबई हाईकोर्ट ने जम कर लगाई फटकार

ईश्वर के घर देर है,अंधेर नहीं। जनता फैसला करेगी।समाज के लिए कौन उपयुक्त और कौन अनयुप्त। उन्होंने कहा कि निर्वाचित होने के बाद वह क्षेत्र का सर्वांगीण विकास करेगीं। बिजली,पानी, सड़क और शौचल आदि बुनियादी समस्याओं के मुद्दे पर किसी को शिकायत नहीं दूँगी। बस लोग मुझे एक बार अपना आशीर्वाद दें।

लोगों को जब यह जानकारी हुई कि अंधेरी के उपचुनाव में कार्य सम्राट स्व. रमेश लटके की धर्मपत्नी ऋतुजा लटके को महाविकास आघाड़ी की ओर से प्रत्याशी बनाया गया है तो लोगों ने प्रसन्नता जाहिर कर उन्हें तिलक लगाया और विजयी होने का आशीर्वाद दिया।

ठेका मजदूरों को न्याय और हक दिलाने, अखिल भारतीय ठेका मजदूर महासंघ मैदान में

पदयात्रा में कांग्रेस कमेटी, उत्तर-पश्चिम जिला के अध्यक्ष क्लाईव डायस, राजुल पटेल, प्रमोद सावंत, अशोक मिश्रा, सुनीता सरोज सहित बड़ी संख्या में महाविकास के कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *