Social

ठेका मजदूरों को न्याय और हक दिलाने, अखिल भारतीय ठेका मजदूर महासंघ मैदान में

भोपाल। अखिल भारतीय ठेका मजदूर महासंघ की राष्ट्रीय दो दिवसीय बैठक ठेंगडी भवन भोपाल मध्य प्रदेश में स्थित कार्यालय में संपन्न हुई ।

बैठक का उद्घाटन अखिल भारतीय सहसंघटन मंत्री जयंती लाल भामसंघ द्वारा किया गया । उद्घाटन सत्र में उन्होंने कहा की हर उद्योगों में तथा सम्पूर्ण भारत में ठेका व संविदा कर्मियों की समस्याओं कि संख्या बढ़ रही है।

उन्हें न्याय दिलाने के लिए अखिल भारतीय ठेका मजदूर महासंघ के कार्यकर्ताओं को शक्तिशाली होकर राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर कार्यरत हो समस्याओं का समाधान करना चाहिए ।

मंच पर राष्ट्रीय अध्यक्ष वी. राधाकृष्णन( तेलंगाना), महामंत्री सचिन मेंगाळे महाराष्ट्र, मधुकर साँवले महामंत्री भामसंघ ( मध्य प्रदेश) वेलु राधाकृष्णन राष्ट्रीय सेक्रेटरी एवं प्रभारी ठेका मजदूर महासंघ उपस्थित थे।


*भारतीय मजदूर संघ के संस्थापक श्रेद्यय दत्तोपंत ठेंगडी को किया स्मरण पुष्पांजलि की अर्पित।*

सभी अखिल भारतीय ठेका मजदूर महासंघ के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्र ऋषि श्रद्धय दत्तोपंत ठेंगड़ी की पुण्य तिथि पर पुष्पांजली अर्पण की।

इस अवसर पर राष्ट्रीय ठेका मजदूर महासंघ के प्रभारी जयंती लाल ने ठेंगडी जी के द्वारा दिखाये हुए मार्ग पर चलने की एवं राष्ट्र हित, उद्योग हित, श्रमिक हित में काम करने की बात कही।

बैठक में ठेका मजदूरों के हित में उठाए गए विभिन्न प्रमुख मुद्दे ।
1. ठेकेदार को हटाकर डायरेक्ट भुगतान प्रंबंधक से होना चाहिए ।
2.सोशल स्किक्युरैटी का सख़्ती संविदा कर्मियों के लिए करना चाहिए ।
3.संविदा / ठेका मजदूर को जाॅब सिक्योरिटी होना चाहिए, तो शोषण मुक्त कर्मी हो सकते हैं ।
4. संविदा/ ठेका मजदूर को वेज सिक्योरिटी होनी चाहिए
5 वेज कोड बील का अमल हो,
6 दोषी प्रबंधन, ठेकेदार को सक्ती से कारवाई हो ।
ईन महत्वपूर्ण बिंदुओं पर श्रमिकों को न्याय दिलाने के हेतु संघर्ष करना हैं।
राज्य स्तर, राष्ट्रीय स्तर पर आंदोलन करने का ऐलान किया।

महाराष्ट्र विज कंत्राटी कामगार संघ की संविदा कर्मियों के बारे में प्राप्त उपलब्धि सहरानीय रहीं हैं
बिजली क्षेत्र में कार्यरत 7000 संविदा कर्मियों कोर्ट माध्यम से जाॅब सिक्योरिटी* ।
20% प्रबंधन व्दारा वेतन मे बढोतरी* । *

दुर्घटना ग्रस्त संविदा कर्मियों के लिए/ परिजनों के लिए कल्याणकारी योजनाएं ।

संघटन व्दारा ऑनलाइन अप वेबसाईट व्दारा संर्पक पोर्टल, की सुविधा, गत 8/9 अक्टोबर 2022 को नागपुर रेशीम बाग मे हुए त्रैवार्षीक अधिवेशन में शुरुवात की गई है।

अधिवेशन में इसकी सफलता के लिए सभी* *पदाधिकारियों का अभिनंदन किया गया। इसके साथ देश भर के शोषित मजदूर वर्ग के लिए योजना बनाने का भी निर्णय लिया गया।
इस बैठक में ठेका मजदूर महासंघ के अध्यक्ष राधाकृष्णन, महामंत्री सचिन मेंगाळे, उपाध्यक्ष अशोक मांडवकर, सेक्रेटरी व्यक॔टेशम (तेलंगणा) विन्नेशईरन (तामिल नाडू ), देवेन्द्र कौशिक (छत्तीसगढ़) ,अनिल साहू (छत्तीसगढ) , जोत सिंह सोगरवाल (राजस्थान)आदि पदाधिकारीगण उपस्थित रहे ।

*पूरा देश करने लगा आश्चर्य !

₹4000 में करते हैं राजस्थान के ठेका कर्मचारी काम।*

इस दौरान राजस्थान विद्युत ठेका कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष जोतसिंह सोगरवाल ने अखिल भारतीय ठेका मजदूर महासंघ की इस बैठक में भाग लेकर रावतभाटा स्थित परमाणु बिजलीघर एवं समस्त राजस्थान में कार्य करने वाले ठेका मजदूर पर प्रकाश डाला तो राष्ट्रीय अध्यक्ष भी आश्चर्यचकित होने से नहीं बच सके।

आज के जमाने में भी कोई ₹4000 में प्रति महीना कार्य कर सकता है या फिर परमाणु बिजलीघर जैसे संयंत्र में भी इस तरह की धोखाधड़ी हो सकती है राजस्थान के अध्यक्ष सोगरवाल ने राजस्थान के अंदर नवंबर में समस्त राष्ट्र के पदाधिकारियों के सामने आंदोलन की घोषणा की।

इस दौरान पूरे भारत देश के पदाधिकारियों ने राजस्थान प्रदेश के सभी ठेका कर्मचारियों का साथ देने का वादा किया एवं पूरे भारत में संपूर्ण ठेका कर्मचारी को एकत्रित करने का संकल्प लिया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *