Railway

पूर्व नगर सेवक पंकज पाटिल का सकरात्मक प्रयास, मनपा आयुक्त ने लिया रेल परियोजना का संज्ञान

 

*धानीव रेल कारिडोर परियोजना का मनपा आयुक्त अनिल पवार द्वारा निरीक्षण साथ रहे रेल परियोजना अधिकारी*

प्रेम चौबे

नालासोपारा पूर्व बहुजन विकास अघाड़ी के पूर्व नगरसेवक पंकज पाटिल ने रेलवे कॉरिडोर के कारण क्षेत्रवासियों को होने वाली विभिन्न असुविधाओं के मद्देनजर मनपा आयुक्त से लगातार पत्राचार कर धानीव में रेल परियोजना के बारे मे निकट भविष्य मे क्षेत्रवासियों को होने वाली परेशानियों से अवगत कराया था ।

पूर्व नगरसेवक के मामले पर संज्ञान लेते हुए मनपा आयुक्त अनिल कुमार पवार ने रेलवे परियोजना अधिकारी ,मनपा अधिकारी पूर्व नगरसेवक पंकज पाटिल के साथ परियोजना स्थल का निरीक्षण किया।

पंकज पाटिल द्वारा सुझाए गए रेलवे परियोजना के बगल में बड़ा नाला बनाने का निर्देश अधिकारियों को दिया गया जिससे भविष्य में रेलवे परियोजना से सटे शहरी इलाकों में बाढ़ की स्थिति न बन सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *