google-site-verification: googled7b5055a55096bfc.html
Social

अंधेरी में उत्तर भारतीय मोर्चा का वृक्षारोपण

शीतला प्रसाद सरोज
मुंबई। पर्यावरण को साफ- सुथरा बनाने के उद्देश्य से भाजपा उत्तर भरतीय मोर्चा, उत्तर-पश्चिम जिला ने अंधेरी ( पू.) के पंपहाउस स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज क्रीडांगन मैदान पर वृक्षारोपण किया।
इस मौके पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा उत्तर भरतीय मोर्चा, उत्तर-पश्चिम जिला अध्यक्ष रवि दुबे ने कहा कि कहा कि इंसान को अगर स्वस्थ जीवन जीना है तो उसके लिए आसपास का वातावरण साफ-सुथरा रखना होगा। यह तभी संभव है, जब पास-पड़ोस का पर्यावरण सुरक्षित रहेगा। पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए वृक्षारोपण जरूरी होता है, जिसके लिए सबको आगे आना होगा और पेड़ लगाना पड़ेगा।
गौरतलब है कार्यक्रम में व्यापक पैमाने पर आम केला, तुलसी आदि पेड़ों का रोपण किया गया।
इस अवसर पर कार्यक्रम आयोजक व भाजपा उत्तर भरतीय मोर्चा, उत्तर-पश्चिम जिला की उपाध्यक्ष सरिता दुबे, सचिव सुभाष दरेकर, महामंत्री दत्ता पतंगे सहित बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *