FEATUREDSocial

जब छोटी संस्थाओं को इकट्ठा कर उनसे संवाद होगा, तब होगा समाज का विकास

शीतला प्रसाद सरोज
मुंबई। अंधेरी ( पू.) के जेबीनागर नगर स्थित अतिथि हॉल में ‘नवभारत’ के शहर संपादक ब्रजमोहन पांडेय के नेतृत्व में ‘महामुंबई के उत्तर भारतीय सहयोग और संवाद’ नामक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सभी राजनैतिक दलों के वरिष्ठ लोग व गैरराजनीतिक लोगों ने उत्तर-भारतीय समाज का उत्थान कैसे हो, इस मुद्दे पर अपने सुझाव दिए।
इस कार्यक्रम में एक बात मुख्य रूप से यह सामने उभर कर आई कि मुंबई में जितनी छोटी-मोटी संस्थाएं हैं, उनको इकट्ठा कर उनसे संवाद स्थापित किया जाए, तभी उत्तर भारतीय समाज का सर्वांगीण विकास संभव है।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री चंद्रकांत त्रिपाठी, कृपाशंकर सिंह, पूर्व उपमहापौर राजेश शर्मा, राज्यमंत्री संजय उपाध्याय, पूर्व विधायक ठाकुर रमेश सिंह, राजहंस सिंह, डॉ. राजेन्द्र सिंह, द्वारिका मिश्रा, भरत सिंह राजपूत, गुलाब दुबे, डॉ. राधेश्याम तिवारी,नगरसेवक विनोद मिश्रा, पूर्व नगरसेवक कमलेश राय, आरडी यादव सहित बड़ी संख्या में उत्तर भारतीय समाज के लोग उपस्थित थे।
आयोजक विजय पंडित, जय प्रकाश ‘बब्बन’ सिंह, अखिलेश सिंह व सुरेंद्र प्रताप सिंह ने कार्यक्रम में शामिल लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विभिन्न्न राजनैतिक दलों के वरिष्ठ नेता व उत्तर भारतीय समाज के लोगों ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *