अखंड रामायण पाठ व भंडारे का आयोजन
शीतला प्रसाद सरोज
मुंबई। विश्वशांति व समस्त मानव कल्याण के उद्देश्य से सामाजिक कार्यकर्ता व अंधेरी निवासी अरविंद शुक्ला की ओर से कल्याण (पू.) स्थित श्री परमहंस आश्रम चित्रकूट, दहागांव में अखंड रामायण व सार्वजनिक भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।

आयोजक अरविंद शुक्ला ने बताया कि यह कार्यक्रम हम पिछले 7 सालों से कर रहे हैं, जिसका मकसद सिर्फ धर्म को बढ़ावा देना और सामाजिक सरोकार है।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग भाग लेकर महाप्रसाद ग्रहण करते हैं।
इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा, अंधेरी मंडल के पूर्व महामंत्री मनोज तिवारी, संतोष शुक्ला, सुभाष पाण्डेय, दत्ता पतंगे, राजेश दुबे, अनुज सिंह, दिलीप खोत, राहुल दुबे, वकील यादव सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

