CrimeFEATURED

बाथरूम में नाबालिग का विडियो निकाल रहा था. पोस्को के तहत एफआईआर दर्ज

इगतपुरी के पर्शियन ढाबा के वेटर शब्बीर अताउल अंसारी के खिलाफ इगतपुरी पुलिस ने पोस्को के तहत एफआईआर (नंबर-4/2020) दर्ज की है।

मुंबई के दहिसर का एक परिवार 5 जनवरी की रात 9.45 बजे इगतपुरी के पर्शियन ढाबा पर खाना खा रहा था। परिवार की एक नाबालिग लड़की शौचालय गयी तो अंसारी ने शौचालय के पीछे की खिड़की से उसका वीडियो बना लिया। अन्धेरा होने की वजह से अंसारी के मोबाइल का फ़्लैश चमक गया था। लड़की की शिकायत पर परिवार के लोगों ने उसे पकड़ लिया था। मौक़ा पाकर अंसारी ढाबे से फरार हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *