सावरकर के सम्मान में भाजपा का हस्ताक्षर अभियान, कांग्रेस की हुई निंदा
शीतला प्रसाद सरोज
मुंबई । भाजपा दक्षिण-मध्य, मुंबई ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वीर सावरकर के सम्मान में दादर (प.) स्थित सुविधा स्टोर्स के पास हस्ताक्षर अभियान चलाया, जिसमें बड़ी संख्या लोगों ने भाग लेकर कांग्रेस की निंदा की।
इस मौके पर मुख्य अतिथि व पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत जय पांडा ने कहा कि जिस व्यक्ति ने 83 सालों तक भारत माता की सेवा की हो और देश की आजदी के लिए काले पानी की सजा काटी हो, ऐसे देश भक्त वीर सावरकर के प्रति कांग्रेस के लोग जो अभद्र भाषा इस्तेमाल कर रहे हैं, वह निंदनीय है।

उन्होंने यह भी कहा कि नागरिक संशोधन बिल (सीएए) के मुद्दे पर कांग्रेस के लोग जो देशवासियों को गुमराह कर रहे हैं, वह भी गलत है। इस कानून से किसी को कोई खतरा नहीं है।
इस अवसर पर भाजपा, मुंबई अध्यक्ष मंगल प्रभात लोढ़ा, विधायक कालिदास कोलंबकर, विधायक कैप्टन तमिल सेल्वन, भाजपा युवा मोर्चा, मुंबई अध्यक्ष तेजिंदर सिंह तिवाना, भाजपा दक्षिण-मध्य, मुंबई अध्यक्ष राजेश शिरवडकर, भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा, मुंबई उपाध्यक्ष सुमिता सुमन सिंह प्रतिमा वाजपेयी, निशा निगम, भक्ति जोगलेकर, नेहल शाह, शीतल गंभीर, राजेश्री शिरवडकर सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

