Entertainment

एक बार फिर से पवन सिंह और निधि झा की सुपरहिट जोड़ी क्रेक फाईटर में

भोजपुरी सिनेमा के गयिकी के सिरमौर व एंग्रीयंग मैन पवन सिंह और लूलिया गर्ल निधि झा की सुपरहिट जोड़ी दो साल बाद वापस धमाल मचाने वाली है भोजपुरी फिल्म क्रेक फाईटर से, जिसमें पवन सिंह और निधि झा गदर के बाद फिर से बतौर हीरो-हिरोईन नज़र आने वाले हैं। यह फिल्म ज्वलंत मुद्दों पर आधारित है, जिससे दर्शकों का मनोरंजन होने के साथ साथ संन्देश भी मिलने वाला है। विदित हो कि यह जोड़ी दो साल पहले भोजपुरी फिल्म गदर व जिद्दी में धमाल मचा चुकी है। उसके बाद फिल्म सत्या का हिट गाना लूलिया का मांगेले आज भी करोड़ों सिनेप्रेमी बहुत पसंद करते हैं। भोजीवुड में काफी धूम मचाने वाली पवन सिंह और निधि झा की केमिस्ट्री को लोगों ने जमकर सराहा है।
गौरतलब है कि भोजपुरी फिल्म क्रेक फाईटर का निर्माण उपेन्द्र सिंह फिल्म्स क्रिएशन्स के बैनर तले निर्मित किया जा रहा है। फिल्म क्रेक फाईटर के निर्माता उपेन्द्र सिंह हैं। निर्देशक सुजीत कुमार सिंह हैं, जिन्होंने कई सुपरहिट फिल्में पवन सिंह जी के साथ दी है। सह निर्माता लोकेश मिश्रा हैं। लेखक वीरू ठाकुर हैं। संगीतकार छोटे बाबा बसही हैं। प्रोडक्शन डिज़ाइनर अरशद शेख पप्पू हैं। छायांकन वेंकट महेश, मारधाड़ मल्लेश, संकलन दीपक जऊल का है। मुख्य भूमिका में पवन सिंह, निधि झा, संचिता बनर्जी, चाँदनी सिंह, प्रदीप रावत, ब्रजेश त्रिपाठी, उमेश सिंह, जय सिंह, धामा वर्मा, लोटा तिवारी, दिव्या शर्मा, अभिषेक पाण्डेय गोलू, सिद्धार्थ सेंगर, सुजीत कुमार सिंह, श्रद्धा नवल, बेबी तनिष्का सिंह, रवि तिवारी आदि हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *