Sports

टेनिस स्टार सानिया मिर्जा बनी मां, बेटे को जन्म दिया

नई दिल्ली: टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने आज बेटे को जन्म दिया है. खुद उनके पति और क्रिकेटर शोएब मलिक ने सोशल मीडिया के जरिए ये खुशखबरी शेयर की है. करीब 8 साल के लंबे इंतेजार के बाद सानिया मिर्जा- शोएब अख्तर के घर किलकारियां गूंजी हैं. इसके बाद से ही लगातार इस कपल को बधाईयां और शुभकामनाएं मिल रही हैं. शोएब मलिक ने ट्वीट करके इस जानकारी को अपने और सानिया मिर्जा के फैंस के साथ शेयर किया है.
शोएब ने लिखा है कि वो बेटे के जन्म की खबर देते हुए बेहद उत्साहित हैं. दुआओं के लिए शुक्रिया.  सानिया मिर्जा के मां बनने के बाद उनके फैंस सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई दे रहे हैं. वहीं बॉलीवुड की कुछ हस्तियों में भी खुशी की लहर है. सानिया के मां बनने के बाद सबसे पहले डायरेक्टर-प्रोड्यूसर फराह खान ने इंस्टाग्राम पर एक एक फोटो पोस्ट की. इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘फाइनली लंबे समय बाद बहुत अच्छी खबर आ गई.
बता दें कि अपनी प्रग्नेंसी के दौरान सानिया ने एक सवाल के जवाब में कहा था कि उनके बच्चे के नाम के साथ मिर्जा और मलिक सरनेम जुड़ेगा। सानिया और शोएब ने 2010 में शादी की थी और यह उनका पहला बच्चा है। पाकिस्तानी क्रिकेटर से शादी करने के कारण सानिया को कई बार ट्रोलिंग का भी शिकार होना पड़ा, लेकिन वह हर परिस्थिति में पूरी मजबूती से डटी रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *