RailwaySocial

रेलवे कर्मचारियों की नई पेन्शन योजना रद्द की जाये – डॉ. राजेन्द्र प्रसाद भटनागर

रेल कामगारों के लिये नई पेन्शन योजना जबरदस्ती लागू की गई हैं जिसका हम विरोध करते हैं। यह वक्तव्य सेंट्रल रेलवे मज़दूर संघ के अध्यक्ष डॉ.आर.पी.भटनागर ने सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ द्वारा कल्याण में आयोजित 50  वी वार्षिक सम्मेलन में कही, संघ के अध्यक्ष डॉ.आर.पी.भटनागर ने इस योजना मैं रेल कर्मचारियों को कोई लाभ नही हैं, पूरानी पेन्शन योजना ही कामगारो को लाभ दायक थी।इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ.जी.संजीव रेड्डी ने कहा यदि रेल मजदूरों की विभिन मांग पूरी नही की गई तो अगले चुनाव में यह सरकार दुबारा गदी पर नही बैठ पाएगी।

संघ के अध्यक्ष डॉ.आर.पी.भटनागर ने रेलवे में  मांग की , पदों का सरेन्डर बन्द किया जाये। रिक्त स्थानों को तुरन्त भरा जाये उनहोने बताया प्रशासन नित्य नई गाड़ियों का ऐलान कर देता हैं लेकिन अतिरिक्त मानव दल उपलब्ध नही कराया जाता उहोंने जानकारी देते हुये कहा कि रेलवे में करीबन 13 लाख कर्मचारियो की जगह हैं लेकिन केवल 10 लाख कर्मचारी ही कार्यरत हैं , 3 लाख जगह खाली पड़ी हैं, उनके कार्य का अतिरिक्त भार कार्यरत कर्मचारियो पर पड़ता हैं , जिसका खामियाजा कभी कभी रेल यात्रियों को दुर्घटनाओ के रूप में भी भुगतना पड़ता हैं।

संघ के सचिव प्रविण बाजपेयी ने ठेकेदारो द्वारा किये जा रहे कार्य के स्तर पर ऊँगली उठाते हुये उनके कार्य प्रणाली पर असंतोष व्यक्त किया। संघ के अध्यक्ष डॉ.आर.पी.भटनागर ने जानकारी देते हुये बताया की यदि रेल कामगारो की मांगों का जल्दी निपटारा नही हुआ तो 8 एवं 9 जनवरी को भारतीय रेल पूरी तरह ठप्प की जा सकती हैं जिसकी पूरी जिमेदारी सरकार की होगी,

संघ के प्रवक्ता अनिल कुमार गर्ग ने जानकारी देते  हुये बताया की अधिवेशन के दौरान  मध्य रेलवे से हजारों की संख्या में रेल कर्मचारी उपस्थित थे। अधिवेशन के दरमियान कल्याण शहर मैं एक भव्य जलूस निकाला गया, जिसका स्वागत करने के लिये जगह जगह काफी भीड़ उमड़ी थी। अधिवेशन में दादा  महोरकर  महासचिव W.R.M.S. देवराज सिंह केन्द्रिय संग़ठन मंत्री INTAC – आरिफ पठान के अलावा रेलवे के सभी वरिष्ठ  अधिकारी एवं शहर के गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *