FEATUREDNational

चुनाव सुधार, बैलट पेपर से चुनाव कराने जैसी मांगो पर चर्चा के लिए मनसे प्रमुख राज ठाकरे ममता बनर्जी से मिलेंगे

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे मंगलवार शाम कलकत्ता पहुंच ममता बनर्जी से मुलाक़ात करेंगे. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से राज्य सचिवालय नबाना में बुधवार को निश्चित है.

वह पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात करेंगे।

मनसे प्रमुख के एक करीबी सूत्र के अनुसार ‘‘उनके बीच चुनाव सुधार, बैलट पेपर से चुनाव कराने की मांग और देश की राजनीतिक स्थिति पर चर्चा की संभावना हैं।’’

तृणमूल कांग्रेस पार्टी के सूत्रों के अनुसार ठाकरे ने ममता बनर्जी को फोन किया और विभिन्न मुद्दों पर चर्चा के लिए उनसे मुलकात की इच्छा जताई।

ममता बनर्जी चुनाव सुधारों और बैलट पेपर से चुनाव कराने की सशक्त पैरोकार हैं और उन्होंने भाजपा पर ईवीएम मशीनों में छेड़छाड़ करके 2019 के लोकसभा चुनाव जीतने का आरोप लगाया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *