विधायक साटम ने किया उज्वला योजना का गैस सिलेंडर वितरित
शीतला प्रसाद सरोज
मुंबई। भाजपा,अंधेरी पश्चिम विधानसभा क्षेत्र ने अंधेरी ( प.) के अपना बाजार सोसायटी में परिसर में कार्यक्रम आयोजित कर प्रधानमंत्री उज्वला योजना के तहत जरूरतमंद महिलाओं को गैस सिलेंडर वितरित किया।

इस मौके पर कार्यक्रम आयोजक स्थानीय विधायक अमित साटम ने राज्य व केंद्र की भाजपा सरकार की योजनाओं का का बखान कर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश चौतरफा विकास कर रहा है, जिसका विपक्षी दल भी नोटिश ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि ‘मोदी हैं तो कुछ भी संभव है।’
uh
गौरतलब है कि कार्यक्रम में गैस सिलेंडर के अलावा बड़ी संख्या में महिलाओं को गैसकिट व चूल्हा भी वितरित किया गया।
इस अवसर पर भाजपा, उत्तर-पश्चिम जिला के महामंत्री विट्ठल वंदेरी, भाजपा अंधेरी ( प.) मण्डल के महामंत्री मल्लेश कटकर राशनिंग अधिकारी विलास संखे सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

