FEATUREDSocial

बाढ़ पीड़ितों की मदद में अंधेरी की समाज सेवी संस्थाओं ने भी बढ़ाए हाथ

शीतला प्रसाद सरोज
मुंबई। समाजिक संस्था मैत्री फाउंडेशन व अंधेरी मेडिकल एसोसिएशन के कार्यकर्ताओं का दल महाराष्ट्र के बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा कर प्रभावित लोगों की मदद करने में जुटा।
इस बाबत मैत्री फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रमोद शिंदे
ने बताया कि कोल्हापुर जिले के गांव हेरवाड के लोगों की बाढ़ से हालत बहुत खराब है, जिनकी मदद सरकार के अलावा कई सामाजिक संस्थाएं भी कर रही हैं। इसी क्रम में हम लोगों की संस्था मैत्री फाउंडेशन और अंधेरी मेडिकल एसोसिएशन के कार्यकर्ताओं का एक दल मेडिकल व राहत सामग्री के साथ प्रभावित गांव का दौरा कर पीड़ित लोगों की मदद करने में जुट गया है।
गौरतलब है कि इस दल में सैकड़ों लोग शामिल हैं, जिनमें निरंजन पुजारी, नंदेश पिंगले, राजीव शेट्टी, याकूब अंसारी, बाबू अल्ले, मंगेश निर्मल आदि प्रमुख हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *