Categories: TOP STORIES

माया नगरी मुंबई विश्व का दूसरा सबसे प्रदूषित शहर

देवकी यादव

मुंबई: माया नगरी मुंबई वायु प्रदूषण के मामले में दुनिया भर में दूसरा सबसे प्रदूषित शहर बन गया है। स्विस एयर ट्रैकिंग इंडेक्स (आईक्यूएयर) के नई सूची के अनुसार, लाहौर नंबर एक पर, जबकि तीसरे पर काबुल को रखा गया है। हालाकि बढ़ते तापमान के चलते भले ही इन दिनों मुंबई की वायु गुणवत्ता में सुधार आया है।

हिंदू महिलाएं घर की सारी खरीदारी हिंदुओं से ही करें- रंजीत सावरकर

स्विस एयर ट्रैकिंग इंडेक्स एक वास्तविक समय वायु गुणवत्ता मॉनिटर है। इसके अनुसार मुंबई को 29 जनवरी से 8 फरवरी के बीच एक सप्ताह के लिए देश में सबसे प्रदूषित शहर और विश्व स्तर पर दूसरे सबसे प्रदूषित शहर के रूप में स्थान दिया गया है। 29 जनवरी को मुंबई को प्रदूषण के मामले में सबसे खराब शहर की रैंकिंग में 10वें नंबर पर रखा गया था।

Mukhtar Ansari की बहू गिरफ्तार, बिना कानूनी प्रक्रिया के पत‍ि अब्‍बास से म‍िलने पहुंची जेल

29 के बाद यहां की आबोहवा में प्रदूषण और बढ़ता गया, फिर 2 फरवरी को मुंबई सर्वाधिक प्रदूषित शहरों में दूसरे नंबर पर पहुंच गया। 13 फरवरी को मुंबई ने प्रदूषित शहरों के रूप में कुख्यात दिल्ली को भी पीछे छोड़ दिया और अब यह दुनिया भर में दूसरा सबसे प्रदूषित शहर बन गया है।

Vande Bharat ट्रेन आज के आधुनिक भारत की गौरवशाली छवि हैं- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक इस साल मुंबई में ‘खराब’ और ‘बेहद खराब’ दिन पिछली 3 सर्दियों की तुलना में दोगुने से भी ज्यादा थे। शोध के अनुसार, मुंबई की हवा में 71% से अधिक पार्टिकुलेट मैटर लोड का कारण निर्माण की धूल है। जबकि, अन्य स्रोत में कारखाने, बिजली संयंत्र आदि शामिल हैं।

Arrest : RPF सब इंस्पेक्टर के हत्या का आरोपी सिपाही महज 4 घंटे में गिरफ्तार

सीपीसीबी के मुताबिक इस बार मुंबई में प्रदूषण के मामले में बीकेसी टॉप पर है, जबकि देवनार दूसरे नंबर पर रहा है। तीसरे स्थान पर यहां का अंधेरी वाला इलाका है। बीकेसी में निर्माण कार्य के चलते यहां प्रदूषण का स्रोत धूल रहा है, जबकि देवनार में डंपिंग ग्राउंड, केमिकल फैक्ट्रियां और बायोमेडिकल वेस्ट ट्रीटमेंट प्लांट प्रदूषण के स्रोत रहे हैं। इसी तरह अंधेरी में प्रदूषण बढ़ने का कारण इंडस्ट्रियल कारखाने हैं।

HDFC Dombivli : सिर्फ लिंक पर क्लिक और खाते से 2 लाख गायब, बैंक की भूमिका संदेहास्पद

पर्यावरण पर काम करने वाली संस्था ‘पर्यावरण’ के संस्थापक भगवान केशभट ने कहा कि मुंबई में प्रदूषण का मामला बढ़ता जा रहा है। इसे बीएमसी सहित सभी प्रदूषण एजेंसियों को गंभीरता से लेना चाहिए। इस प्रदूषण से मुंबईकरों के स्वास्थ्य पर विपरीत परिणाम हो रहे हैं। यह एक हेल्थ इमरजेंसी का मुद्दा भी है। गौरतलब है कि बीएमसी कमिश्नर इकबाल सिंह चहल को बजट में वायु प्रदूषण से निपटने के लिए लक्ष्य निर्धारित किया है।

Mumbai : स्वामी प्रसाद मौर्या के विरोध मे सकल हिंदू समाज का विरोध प्रदर्शन

पिछले कुछ महीनों में मुंबई में प्रदूषण का स्तर लगातार चिंता का विषय बना हुआ है। बीएमसी आने वाले दिनों में कंस्ट्रक्शन साइट से होने वाले प्रदूषण को रोकने के लिए ठोस कदम उठाएगी।

rajesh

Recent Posts

अग्रवाल समाज कल्याण (पंजी.) द्वारा टिटवाला के ‘पारस बाल भवन’ में खाद्य सामग्री एवं नाश्ता वितरण कार्यक्रम का आयोजन

टिटवाला (ठाणे): "सेवा ही हमारा धर्म है" के मूल मंत्र को चरितार्थ करते हुए अग्रवाल…

19 hours ago

राम मंदिर दान मामले में कथित गड़बड़ी पर RSS ने जताया दुख, जांच एजेंसियों और ट्रस्ट को लेकर कही ये बड़ी बात

कर्नाटक के बेलगावी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक रविवार…

19 hours ago

कल्याण: रेलवे स्टेशन से महालक्ष्मी होटल तक सरेआम चलने वाले गंदे धंधे पर पुलिस का कड़ा प्रहार; सालों पुराने कलंक से मिली मुक्ति

कल्याण रेलवे स्टेशन परिसर और उसके आस-पास के क्षेत्रों में वर्षों से सरेआम चल रहे…

2 days ago

कडोमपा की लापरवाही: कल्याण का मुख्य श्मशान घाट बना कचरे का ढेर, जनता में आक्रोश

कल्याण (पश्चिम): कल्याण डोंबिवली महानगरपालिका (कडोमपा) के अंतर्गत आने वाले कल्याण पश्चिम, मुरबाड रोड (रोशन…

3 days ago

राम मंदिर ट्रस्ट के शीर्ष पदाधिकारियों पर करोड़ों के गबन का आरोप, कल्याण में कांग्रेस नेताओं ने पुलिस में दी शिकायत

कल्याण शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट नवीन सिंह और अन्य पदाधिकारियों द्वारा महात्मा…

4 days ago

राम मंदिर ट्रस्ट के कथित घोटाले के खिलाफ कल्याण में कांग्रेस का ‘रघुपति राघव राजाराम सत्याग्रह’ कल

कल्याण: श्री रामजन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट में हुए कथित वित्तीय भ्रष्टाचार, सार्वजनिक कोष के दुरुपयोग और…

6 days ago