Categories: TOP STORIES

Dombivli में निम्नस्तरीय स्वास्थ सुविधा, पूर्व विधायक की तड़प तड़प कर मौत, और जनप्रतिनिधि बेपरवाह

डोंबिवली में आम नागरिकों के लिए निम्न स्तरीय आरोग्य सुविधा उपलब्ध है। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार जहां नागरिकों को बेहतर से बेहतर आरोग्य सुविधा देने के प्रयास के तहत करोड़ों रुपए खर्च कर रही है।

डोम्बिवली; सांसद डाक्टर,पालक मंत्री और राज्य मंत्री, आरोग्य मंत्रालय में हिस्सेदार,फिर सरकारी अस्पताल बंद क्यों ?

वही कल्याण डोंबिवली के जनप्रतिनिधि साजिश के तहत आम नागरिकों के लिए आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाओं को खत्म कर निजी हाथों मैं देने की योजना पर दिन रात काम कर रहे हैं।

Kalyan पूर्व में प्रसूति गृह शुरू करने की मांग को लेकर मनसे का आमरण अनशन

कल शुक्रवार को कार्डियक एम्बुलेंस के अचानक खराब हो जाने के कारण शिवसेना के पूर्व विधायक सूर्यकांत देसाई के दुखद निधन की घटना सामने आई है। मामला पूर्व विधायक k तो यह सार्वजनिक हो गई नहीं तो सस्ता और उचित आरोग्य व्यवस्था नहीं होने के कारण हजारों कल्याण डोंबिवली के नागरिको को क्या-क्या तकलीफ उठानी पड़ रही है यह समझा जा सकता है।पूर्व शिवसेना विधायक की मौत पर ना तो स्थानीय जनप्रतिनिधि महत्त्व दे रहे है ना ही प्रशासन इस घटना की गंभीरता से ले रहा है।

किस साजिश के तहत डोंबिवली पूर्व की मनपा महिला प्रसूति गृह पिछले दस साल से बंद ?

मुंबई के परेल क्षेत्र से वर्ष 1995 में शिवसेना की तरफ से विधायक रहे सूर्यकांत देसाई डोंबिवली में आकर रह रहे थे उनकी तबीयत खराब होने के कारण वे डोंबिवली के प्रसिद्ध कारवां हॉस्पिटल में भर्ती थे। शुक्रवार सुबह उनको सांस लेने में दिक्कत होने लगी और इस अस्पताल में वेंटिलेटर की सुविधा नहीं थी मरीज की हालत को देखते हुए डॉक्टर ने तुरंत उन्हें वेंटिलेटर सुविधा वाले अस्पताल में ले जाने की हिदायत दी।

सांसद डॉ श्रीकांत शिंदे भूमिपूजन कर, विषय को ही भूल जाते है – शिवसैनिक काकडे

और पूर्व विधायक देसाई के परिजनों ने उन्हें यथाशीघ्र डोंबिवली एमआईडीसी स्थित ममता हॉस्पिटल में स्विफ्ट करने के लिए कार्डियक सुविधा से युक्त एंबुलेंस मंगवाया। लेकिन उक्त कार्डियक एंबुलेंस में मरीज को रखकर ममता हॉस्पिटल ले जाने के दौरान ही यह एंबुलेंस खराब हो गई। परिजनों ने हाथ पांव मार कर यथाशीघ्र दूसरा कार्डियक एम्बुलेंस मंगवाया।

साजिश : डोंबिवली का शास्त्रीनगर अस्पताल अब सिर्फ कामचलाऊ महिला प्रसूति गृह

इधर हालत बिगड़ता देख परिजनों ने उस खराब एंबुलेंस को धक्का देकर 1 किलोमीटर आगे (कारवां हॉस्पिटल से पथरली मंजूनाथ विद्यालय) तक ले गए फिर दूसरा प्राइवेट एंबुलेंस आया, उसमें मरीज को स्विफ्ट कर ममता हॉस्पिटल में ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद ही मरीज के मौत हो जाने की जानकारी दी।

मुख्यमंत्री पुत्र सांसद, वो भी डॉक्टर, फिर भी कल्याण डोंबिवली की सरकारी आरोग्य सुविधा बदतर

पांच लाख से अधिक आबादी वाले कल्याण डोंबिवली क्षेत्र में कोई भी सर्व सुविधा युक्त सरकारी अस्पताल नहीं है, खानापूर्ति के नाम पर कल्याण डोंबिवली महानगरपालिका द्वारा कल्याण का रुकमणी बाई और डोंबिवली का शास्त्री नगर अस्पताल है।

अंधेरी में 5,000 करोड़ रुपये के श्रम अस्पताल को अडानी को देने की साजिश !: राजेश शर्मा

यहां सिर्फ प्राथमिक उपचार की सुविधा उपलब्ध है मामला गंभीर होने पर इन अस्पतालों के डॉक्टर मरीजों के परिजनों को अन्य निजी अस्पताल या फिर मुंबई के सरकारी अस्पतालों में जाने की हिदायत देकर अपना जान छूडा लेते हैं।

उद्धव ठाकरे की सुप्रीम कोर्ट में दाखिल “शिवसेना मेरी” वाली याचिका टली

स्थानीय नागरिक रोज अपने आरोग्य संबंधी समस्याओं से लड़ रहे हैं लेकिन इसी निम्नस्तरीय आरोग्य सुविधा ने एक पूर्व विधायक की जान ली है यह यहां के जनप्रतिनिधियों के लिए सबक देने जैसी घटना है।

rajesh

Recent Posts

डोंबिवली: मनसे का नाम लेकर व्यापारी से 32 लाख की रंगदारी, घर में घुसकर मारपीट और महिला से बदसलूकी

डोंबिवली: महाराष्ट्र के डोंबिवली में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां महाराष्ट्र…

2 weeks ago

अग्रवाल समाज कल्याण की अनूठी पहल: 30 मई को वृद्धाश्रम के बुजुर्गों और गौशाला की गौमाताओं को दी जाएगी बड़ी सहायता

अंबरनाथ/बदलापुर। नर सेवा ही नारायण सेवा है और जीव दया ही सबसे बड़ा धर्म है।…

2 weeks ago

कल्याण स्टेशन पर सुरक्षा की बड़ी चूक: प्याऊ से ‘कंप्रेसर’ चोरी, सवालों के घेरे में सुरक्षा व्यवस्था

कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त जंक्शनों में शुमार कल्याण स्टेशन पर एक ऐसी घटना…

4 weeks ago

कल्याण रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा में सेंध: प्याऊ से कंप्रेसर चोरी, यात्रियों को बूंद-बूंद पानी के लिए मोहताज करने की साजिश

कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त और महत्वपूर्ण स्टेशनों में से एक, कल्याण स्टेशन पर…

1 month ago

कल्याण: सेवानिवृत्त DCP के खिलाफ मामला दर्ज, महिला पर गाड़ी चढ़ाने और प्रताड़ना का आरोप

कल्याण (पश्चिम): वल्लभ टावर सोसाइटी में रहने वाले एक सेवानिवृत्त पुलिस उपायुक्त (DCP), बी. एल.…

2 months ago