Crime

भाई के कत्ल के आरोप में कन्नड़ फिल्म अभिनेत्री गिरफ्तारr

 

साउथ की फिल्म अभिनेत्री एक्टर शनाया काटवे को हुबली पुलिस ने भाई के कत्ल के आरोप में गिरफ्तार किया है। शनाया पर अपने भाई का कत्ल करने का आरोप है। पुलिस ने शनाया के भाई राकेश काटवे के शव अलग-अलग टुकड़ों में अलग-अलग जगह से बरामद किया है।

खबर के मुताबिक राकेश का बेरहमी से कत्ल किया गया है और उसके शव को टुकड़ों में काटकर अलग-अलग स्थानों पर डाला गया था। राकेश के शव को हुबली में अलग-अलग जगह और गदग रोड से बरामद किया गया है। जांच के दौरान पुलिस ने चार अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने जांच के दौरान पाया है कि इस हत्या में राकेश की बहन यानी कन्नड़ एक्टर्स शनाया काटवे का भी हाथ है। शनाया का ऐसा करने के पीछे उसका प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है।

खबरों के मुताबिक शनाया और नियाज एक दूसरे से प्यार करते हैं लेकिन उनका भाई इस रिश्ते के खिलाफ था। इस बात से नाराज होकर शनाया के प्रेमी नियाज ने राकेश के कत्ल की साजिश रची थी। 9 अप्रैल को जिस दिन शनाया फिल्म प्रमोशन के लिए हुबली गई हुई थी उसी दिन राकेश की हत्या को अंजाम दिया गया था। हत्या के बाद राकेश के शव को अलग-अलग टुकड़ों में शहर के विभिन्न स्थानों पर फेंका गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *