Latest

विरार के विजय वल्ल्भ अस्पताल में आग – १३ कोरोना संक्रमितों की जल कर मौत

(कर्ण हिंदुस्तानी )
विरार – विरार के एक अस्पताल में आग लगने से तेरह कोरोना मरीजों की मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, गुरूवार को विजय वल्लभ COVID-19 अस्पताल में आग लग गई. परसाथमिक रिपोर्ट के अनुसार, आईसीयू की एसी इकाई में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी। इस आग में झुलस कर तेरह कोरोना संक्रमितों की मौत का समाचार मिला है। महाराष्ट्र में इस तरह की घटना से लोगों में भय का माहौल है। गौरतलब हो कि बुधवार को नासिक में ऑक्सीजन गैस के रिसाव से अचानक आक्सीजन की आपूर्ति बंद हो गयी थी और इस वजह से २२ मरीजों की मौत हुई थी। यह मामला अभी चर्चा में ही था कि विरार के अस्पताल में कोरोना संक्रमित मरीजों की आग लगने से मौत हो गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *