भायंदर में भाजपा के @9 महाजनसंपर्क अभियान कार्यक्रम का भव्य आयोजन
भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के ९ वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण होने के उपलक्ष्य में पार्टी के तरफ से देशभर में @9 महाजनसंपर्क अभियान का कार्यक्रम जोर शोर से किया जा रहा है।

इस कार्यक्रम में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा पिछले 9 वर्षों में देश के लिए किए गए विभिन्न सामाजिक उत्थान, अंतरराष्ट्रीय संबंध के साथ देशभर में चल रहे विकास कार्यों को आम नागरिकों तक पहुंचाने की कोशिश की जा रही है।

यह कार्यक्रम देश के हर जिलों में किया जा रहा है जिसमें क्षेत्र के सभी गणमान्य नागरिकों से भाजपा के वरिष्ठ नेताओं द्वारा पहले संपर्क किया जाता है फिर उन्हें @9 महाजनसंपर्क अभियान में कार्यक्रम में बुलाया जाता है।

रविवार को यहां के मीरा भयंदर में भी @9 महा जनसंपर्क अभियान कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

भायंदर पश्चिम के रीना मेहता कॉलेज मे आयोजित बुद्धिजीवी सम्मलेन में शहर के प्रबुद्ध और बुद्धजीवी समाज के लोगो ने बड़ी संख्या मे हिस्सा लिया.

इस दौरान सभी सम्मानित लोगो से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिछले 9 साल के कुशल सुशासन और विकास कार्यों पर विस्तृत सार्थक चर्चा हुई.

कार्यक्रम जिला अध्यक्ष एड रवि व्यास, स्थानीय विधायिका गीता जैन, के साथ पार्टी के प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे.

