FEATUREDSocial

नव झारखंड फाउंडेशन की डोम्बिवली शाखा द्वारा अन्न – धान्य वितरण

नव झारखंड फाउंडेशन की डोम्बिवली शाखा द्वारा देश के साथ विश्व भर में फैले महामारी करोना के कारण हुए लॉकडाउन में फंसे गरीब मजदूरों में आवश्यक जरूरत की वस्तुओं अन्न-धान्य का वितरण किया जा रहा है।

नव झारखंड फाउंडेशन के इस अभियान के प्रमुख और फाउंडेशन के राष्ट्रीय सह सचिव नारायण महतो के अनुसार संस्था द्वारा यह अभियान गोलवली, दावडी, सोनारपाड़ा और मानपाड़ा ग्राम में किया जा रहा है

 

नव झारखंड फाउंडेशन के नारायण महतो के अनुसार झारखंड के गिरिडीह संसदीय क्षेत्र से सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, विधायक लम्बोदर महतो और गिरिडीह से जिला पार्षद दिनेश महतो की तरफ से उनके संस्था को विशेष मदद मिल रही है

नारायण महतो के अनुसार सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने ही महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव जी ठाकरे के साथ अन्य संबंधित नेताओं से बात कर उनके संस्था के लिए यह विशेष इंतजाम किया है. और इसी कारण उनकी संस्था गरीबो में अन्न-धान्य बाट रही है.

उनके अनुसार गत आठ 1 अगस्त से शुरू यह वितरण अभियान निरंतर आगे भी जारी रहेगा। उनके इस कार्य में फाउंडेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विश्वास यादव के साथ संस्था से जुड़े धनेश्वर यादव, दशरथ पंडित, भुनेश्वर महतो, संजय महतो, जितेंद्र राय, गोपाल महतो, खेमू महतो, निर्मल महतो, सहदेव महतो, पंकज महतो, त्रिभुवन महतो, महावीर महतो, प्रकाश यादव सोनू वर्मा, सुनील सिंह, शिव कुमार  के साथ अनेको का भी निरंतर सहयोग मिल रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *