ठाणे में जुए के अड्डे से पुलिस ने ७९ जुआरियो को रंगे हाथो गिरफ्तार किया.
थाने के नौपाड़ा पुलिस स्टेशन के अधिकारियों ने मंगलवार देर रात 12.30 बजे यहां के संगम चैरिटेबल ट्रस्ट के नाम से चलाए जा रहे जुए के अड्डे पर छापेमारी की. नौपाड़ा पुलिस स्टेशन द्वारा 3 मंजिली इस इमारत में किए गए इस छापेमारी में कुल ७९ जुआरियों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया
पुलिस ने जुएखाने के 4 संचालको को भी गिरफ्तार किया. और अपराध रजिस्टर नंबर 275/2019 के तहत अपराध महाराष्ट्र जुगार प्रतिबंधक अधिनियम की धारा 4a 5,6 महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम 33(W) 131 के तहत मामला दर्ज किया. पुलिस ने ताश की गड्डी, प्लास्टिक के कॉइन और 1,25,1,३० रुपये इस छापेमारी में जप्त किए पुलिस ने गिरफ्तार किये गए आरोपियों को पुलिस ने निजी मुचाल्के पर जमानत पर छोड़ दिया.

