FEATUREDSocial

अंधेरी में फ्री मेडिकल कैंप, 604 लोगों ने लिया लाभ

शीतला प्रसाद सरोज
मुंबई। फास्ट हेल्थ चैरिटेबल ट्रस्ट व कांग्रेस उत्तर-पश्चिम जिला की ओर से अंधेरी (पू.) के वेस्टर्न एक्सप्रेस के पास, मालपा डोंगरी नं.1 में फ्री मेडिकल कैंप व मार्गदर्शन शिविर का आयोजन किया गया, जिसका 604 लोगों ने लाभ लिया।


कार्यक्रम आयोजक रामभाऊ बी मेश्राम ने बताया कि कैंप में फ्री बाईपास सर्जरी, एनजीओप्लास्टी, एंजियोग्राफी, वाल्स रिप्लेसमेंट, पेस मेकर इंप्लांट सर्जरी, वीएसडी, एएसडी पीडीए, टीओएफ, फ्री किडनी स्टोर सर्जरी, किडनी ट्रांसप्लांट, कैंसर सर्जरी, केमोथेरेपी, रेडिएशन थेरेपी, बेन सर्जरी, जनरल सर्जरी, आदि रोगों से संबंधित 604 रोगियों ने भाग लिया, जिनका कुशल डॉक्टरों ने परीक्षण कर उनका मार्गदर्शन किया।
कार्यक्रम का उद्घघाटन कांग्रेस कमेटी, महाराष्ट्र के महासचिव व पूर्व उपमहापौर राजेश शर्मा ने किया।


कैंप में फास्ट हेल्थ चैरिटेबल ट्रस्ट के डॉ. विनोद पाटिल, डॉ. कृष्णा पाल, डॉ. फैजल मिर्जा, डॉ. अंजली जैन, डॉ. मिताली जैन, डॉ. राहुल पाल डॉ. शिव तिवारी की टीम ने अपनी सेवाएं देगी।
इस अवसर नगरसेवक जगदीश अमीन, संतोष बागवे, संजीव सिंह, शिवराज विश्वकर्मा, मनीष मिश्रा, जशवंती चौहान, बिंदू भंडारी, ज्योति बिरजे, बाला जाधव, इमरान खान सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *