फिल्म अभिनेत्री शबाना आजमी का पनवेल के नजदीक एक्सीडेंट
फिल्म अभिनेत्री शबाना आजमी का पनवेल के नजदीक एक्सीडेंट हुआ है। शबाना आजमी की कार (MH02 CZ 5385 ) की टक्कर एक ट्रक से हो जाने की वजह से यह हादसा हुआ है। फिलहाल शबाना आजमी को पनवेल के ही एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस हादसे में शबाना आजमी को गंभीर चोटें आने की खबर है।

