Categories: TOP STORIES

टिकट जांच कर्मचारियों की सजगता से तीन साल की बिछड़ी बच्ची को मिले अपने माता-पिता

विगत दिनों लोकमान्य तिलक टर्मिनस पर यात्रियों की भीड़ के बीच एक तीन साल की बच्ची अपने माता-पिता से बिछड़ गई थी। बच्ची डरी और रोती हुई अवस्था में स्टेशन पर घूम रही थी, तभी टिकट जांच विभाग के सतर्क कर्मचारियों की नज़र उस पर पड़ी।

ड्यूटी पर तैनात टिकट निरीक्षकों में श्री बिरेंद्र शर्मा (टीटीआई), वी. राजा (टीटीआई), रोहन पाटिल (टीटीआई) और एस.एस. झुंजार राव (टीटीआई) ने तुरंत मानवता और जिम्मेदारी का परिचय देते हुए बच्ची को अपने पास बुलाया उससे बातचीत की और उसकी मदद करने का निर्णय लिया।

इन अधिकारियों ने रेल सुरक्षा बल (RPF) के जवानों के सहयोग से तत्परता दिखाते हुए बच्ची के परिजनों की तलाश शुरू की। अथक प्रयासों के बाद वे बच्ची के पिता, श्री पवन शर्मा, से संपर्क साधने में सफल हुए और उन्हें स्टेशन पर बुलाया गया। पूरी प्रक्रिया के बाद बच्ची को सुरक्षित रूप से उसके पिता को सौंप दिया गया।

इस मानवीय और सराहनीय प्रयास की चारों ओर प्रशंसा की जा रही है। टिकट जांच कर्मचारियों की तत्परता और संवेदनशीलता ने एक परिवार को पुनः मिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जो भारतीय रेलवे की सेवा भावना और जिम्मेदारी को दर्शाता है।

rajesh

Recent Posts

कल्याण: सेवानिवृत्त DCP के खिलाफ मामला दर्ज, महिला पर गाड़ी चढ़ाने और प्रताड़ना का आरोप

कल्याण (पश्चिम): वल्लभ टावर सोसाइटी में रहने वाले एक सेवानिवृत्त पुलिस उपायुक्त (DCP), बी. एल.…

2 weeks ago

शास्त्री नगर अस्पताल में अग्रवाल समाज, कल्याण ने शुरू किया शीतल जल प्याऊ, मरीजों को मिलेगी राहत

डोंबिवली: भीषण गर्मी के दस्तक देते ही समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी संस्था 'अग्रवाल…

2 weeks ago

डोंबिवली:अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा शास्त्रीनगर अस्पताल में दो शीतल पेयजल प्याऊ का होगा शुभारंभ

डोंबिवली: भीषण गर्मी की शुरुआत के साथ ही आम जनता को राहत देने के लिए…

3 weeks ago

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा भव्य ‘होली स्नेह सम्मेलन’ का आयोजन, हास्य कवि सम्मेलन ने बांधा समां

कल्याण: अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी होली के पावन…

1 month ago

कल्याण में टिकट चेकिंग स्टाफ वेलफेयर एसोसिएशन का होली स्नेह मिलन हर्षोल्लास के साथ संपन्न

कल्याण : टिकट चेकिंग स्टाफ वेलफेयर एसोसिएशन कल्याण द्वारा आयोजित होली स्नेह मिलन 2026 का…

1 month ago

कल्याण में जुटेगा कवियों का महाकुंभ: रविवार को अग्रवाल समाज मनाएगा ‘भव्य हास्य कवि सम्मेलन’ और होली मिलन समारोह

कल्याण: रंगों के पावन पर्व होली और साहित्य के अनूठे संगम का गवाह बनने के…

1 month ago