हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा जीवन संवर्धन फाउंडेशन टिटवाला के द्वारा संचालित अनाथालय में बच्चों के साथ धूमधाम से हनुमान जन्मोत्सव मनाया। इस आयोजन में बच्चों के साथ उत्सव मनाते हुए उन्हें शिक्षा और ज्ञानवर्धन से जोड़ने के उद्देश्य से विविध गतिविधियाँ सम्पन्न हुईं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता अंकुर फाउंडेशन के अध्यक्ष श्री परेशकांत मांगलिक जी ने की। इस अवसर पर अग्रवाल समाज कल्याण के अध्यक्ष श्री अनिल कुमार गर्ग, जीवन संवर्धन फाउंडेशन के अध्यक्ष श्री सदाशिव चौहान, तथा दोनों संस्थाओं के पदाधिकारियों ने सहभागिता की।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों के सर्वांगीण विकास, नवीनतम शिक्षा पद्धतियों एवं उच्च शिक्षा के अवसरों पर चर्चा की गई। अंकुर फाउंडेशन के सचिव ने बच्चों के लिए नई शिक्षा प्रणाली, शिक्षकों के प्रशिक्षण तथा अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराने की योजनाओं को साझा किया और बताया कि उनकी संस्था इस दिशा में क्या प्रयास कर रही है।
इस अवसर पर अग्रवाल समाज कल्याण के प्रमुख सदस्यों में श्री नितिन अग्रवाल, श्री अरुण मोरे, श्री रमाकांत अग्रवाल एवं श्री राजीव गुप्ता ने भी अपने विचार साझा किए और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए अपनी शुभकामनाएँ व्यक्त कीं।
कार्यक्रम के अंत में हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में अनाथालय के बच्चों के लिए शाम के नाश्ते की व्यवस्था की गई, जिसमें बिस्कुट, वेफर्स और जूस वितरित किए गए। इस वितरण में श्रीमती प्रीति आशिष गर्ग, बरखा एवं विनायक नितिन अग्रवाल ने सक्रिय भूमिका निभाई।
यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक रहा, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी और सेवा भावना का भी प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत करता है।
"सेवा ही धर्म है, सहयोग ही परम पुण्य है" के ध्येय वाक्य को आत्मसात करते…
डोंबिवली: महाराष्ट्र के डोंबिवली में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां महाराष्ट्र…
अंबरनाथ/बदलापुर। नर सेवा ही नारायण सेवा है और जीव दया ही सबसे बड़ा धर्म है।…
कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त जंक्शनों में शुमार कल्याण स्टेशन पर एक ऐसी घटना…
कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त और महत्वपूर्ण स्टेशनों में से एक, कल्याण स्टेशन पर…
कल्याण (पश्चिम): वल्लभ टावर सोसाइटी में रहने वाले एक सेवानिवृत्त पुलिस उपायुक्त (DCP), बी. एल.…