कल्याण: रंगों के पावन पर्व होली और साहित्य के अनूठे संगम का गवाह बनने के लिए कल्याण पूरी तरह तैयार है। अग्रवाल समाज कल्याण (पंजी.) द्वारा आगामी 8 मार्च 2026 को एक भव्य ‘हास्य कवि सम्मेलन’ एवं ‘होली मिलन समारोह’ का आयोजन किया जा रहा है।
यह कार्यक्रम खड़कपाड़ा स्थित प्रतिष्ठित नक्षत्र बैंक्वेट हॉल में रविवार शाम 6:30 बजे से शुरू होगा। आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज के लोगों के बीच आपसी प्रेम, भाईचारा बढ़ाना और हास्य-व्यंग्य के माध्यम से खुशियां बांटना है।
सांस्कृतिक और साहित्यिक छटा
कार्यक्रम की शुरुआत महाराजा अग्रसेन जी के चरणों में वंदना के साथ होगी। पोस्टर के अनुसार, आयोजन में देश के ख्यातिप्राप्त कवियों के जुटने की संभावना है, जो अपनी धारदार कविताओं और हास्य व्यंग्य से श्रोताओं को गुदगुदाएंगे। होली के उपलक्ष्य में आयोजित इस मिलन समारोह में गुलाल और फूलों की होली के साथ-साथ पारंपरिक सांस्कृतिक छटा भी देखने को मिलेगी।
समाज के प्रमुख पदाधिकारियों का आह्वान
अग्रवाल समाज कल्याण की कार्यकारिणी अनिल कुमार गर्ग (अध्यक्ष), नितिन अग्रवाल (सचिव) और रजनीश अग्रवाल (कोषाध्यक्ष) के साथ समाज के अनेक ऑन प्रतिष्ठित लोग इस आयोजन को सफल बनाने के लिए पूरी तन्मयता से जुटे है। संस्था के प्रमुख पदाधिकारियों ने समाज के सभी वर्गों से लोगों को इस भव्य आयोजन में सपरिवार शामिल होने की अपील की है:
संस्था के पदाधिकारियों का कहना है कि यह आयोजन केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज की एकता और सांस्कृतिक विरासत को सहेजने का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने इस निमंत्रण को व्यक्तिगत मानकर सभी से उपस्थिति दर्ज कराने का विशेष आग्रह किया है।
"मानव सेवा ही माधव सेवा है" और "सेवा ही धर्म है" के मूल मंत्र को…
बदलापुर: अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा सामाजिक सरोकार और मानवता की मिसाल पेश करते हुए बदलापुर…
"सेवा ही धर्म है, सहयोग ही परम पुण्य है" के ध्येय वाक्य को आत्मसात करते…
डोंबिवली: महाराष्ट्र के डोंबिवली में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां महाराष्ट्र…
अंबरनाथ/बदलापुर। नर सेवा ही नारायण सेवा है और जीव दया ही सबसे बड़ा धर्म है।…
कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त जंक्शनों में शुमार कल्याण स्टेशन पर एक ऐसी घटना…