Categories: FEATURED

“प्यार में धोखा खाई सिंगर ज्योति लाम्बा की गुहार: ‘शादी की, मगर पत्नी का दर्जा नहीं दिया'”

(विशेष प्रतिनिधि)
मुंबई। अंधेरी पश्चिम की निवासी और गायिका ज्योति लाम्बा ( 37 ) ने प्यार में मिले धोखे और न्याय की लड़ाई को लेकर शुक्रवार को अंधेरी पूर्व में एक प्रेस वार्ता की। उन्होंने बताया कि उपेश ठक्कर नामक व्यक्ति ने उनसे हिंदू रीति-रिवाज से शादी करने के बावजूद अब पत्नी मानने से इनकार कर दिया है।

ज्योति लाम्बा के अनुसार, 16 सितंबर 2022 को एक सहेली के जन्मदिन पार्टी में उनकी मुलाकात 40 वर्षीय उपेश ठक्कर से हुई, जो धीरे-धीरे प्रेम में बदल गई। इसके बाद 19 अप्रैल 2024 को अंबरनाथ (ठाणे) स्थित शिव मंदिर में पारंपरिक हिंदू रीति से दोनों की शादी हुई। शादी के बाद दोनों मलेशिया, कश्मीर, दिल्ली और उज्जैन (महाकाल) जैसे स्थलों पर साथ घूमे।

कुछ समय बाद उपेश उन्हें गुजरात लेकर गया और वहां किराए के मकान में रखा। लेकिन 12 जनवरी 2025 को यह कहकर उपेश ठक्कर घर से निकला कि वह बिजनेस के सिलसिले में बाहर जा रहा है और कभी संपर्क नहीं किया।

ज्योति ने बताया कि 26 जनवरी 2025 को जब ठक्कर से किसी तरह संपर्क हुआ तो उसने साथ रहने से इनकार कर दिया,जिससे रिश्ते में दरार आ गई। 6 फरवरी 2025 को दोनों परिवारों के बीच बातचीत भी हुई, जहां उपेश ठक्कर ने कथित तौर पर समझौते के तहत पैसा देकर पीछा छुड़ाने की बात कही, जिसे ज्योति ने ठुकरा दिया।

ज्योति लाम्बा ने 26 फरवरी 2025 को वर्सोवा पुलिस स्टेशन में शिकायत की, लेकिन पुलिस ने 4 अप्रैल 2025 को मामला दर्ज किया। एक साल तक उनके साथ दांपत्य संबंध बनाए गए और अब उन्हें पत्नी मानने से इनकार किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने यौन शोषण के गंभीर आरोप को दरकिनार करते हुए सिर्फ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज किया और कार्रवाई अधूरी छोड़ दी।

ज्योति लाम्बा ने कहा कि “मैं सिर्फ न्याय चाहती हूं। जब शादी हुई है तो मुझे पत्नी का दर्जा मिलना चाहिए। अगर ऐसा नहीं होता तो कानून से मदद चाहिए। आज मैं दर-दर भटक रही हूं और मेरी कोई सुनवाई नहीं हो रही,” भावुक स्वर में ज्योति ने कहा।
” हमारा यह मामला एक बार फिर रिश्तों में धोखे और महिलाओं के अधिकारों को लेकर गंभीर सवाल खड़े करता है।”

rajesh

Recent Posts

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा ‘अधिक मास’ के पावन अवसर पर सेवा कार्य, सदस्यों से सहयोग की अपील

"मानव सेवा ही माधव सेवा है" और "सेवा ही धर्म है" के मूल मंत्र को…

4 days ago

बदलापुर: अग्रवाल समाज कल्याण ने ‘वेरु मंद प्रतिष्ठान’ में बांटी जरूरत की सामग्री, स्वास्थ्य जांच भी की

बदलापुर: अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा सामाजिक सरोकार और मानवता की मिसाल पेश करते हुए बदलापुर…

6 days ago

डोंबिवली: मनसे का नाम लेकर व्यापारी से 32 लाख की रंगदारी, घर में घुसकर मारपीट और महिला से बदसलूकी

डोंबिवली: महाराष्ट्र के डोंबिवली में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां महाराष्ट्र…

3 weeks ago

अग्रवाल समाज कल्याण की अनूठी पहल: 30 मई को वृद्धाश्रम के बुजुर्गों और गौशाला की गौमाताओं को दी जाएगी बड़ी सहायता

अंबरनाथ/बदलापुर। नर सेवा ही नारायण सेवा है और जीव दया ही सबसे बड़ा धर्म है।…

3 weeks ago

कल्याण स्टेशन पर सुरक्षा की बड़ी चूक: प्याऊ से ‘कंप्रेसर’ चोरी, सवालों के घेरे में सुरक्षा व्यवस्था

कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त जंक्शनों में शुमार कल्याण स्टेशन पर एक ऐसी घटना…

1 month ago