Categories: FEATURED

जनप्रहार का आरे कॉलोनी में वृक्षारोपण, 350 पेड़ लगाए

( विशेष प्रतिनिधि )
मुंबई। पर्यावरण को हरा-भरा बनाने के उद्देश्य से सामाजिक संस्था जनप्रहार फाउंडेशन ने शनिवार को मुंबई के गोरेगांव (पूर्व) स्थित आरे कॉलोनी में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया।

कार्यक्रम की शुरुआत संस्था के संस्थापक अध्यक्ष एड. रविकांत शुक्ला ने आम का पौधा लगाकर की।

इस अवसर पर जनप्रहार फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं ने आम, बरगद, गूलर, नीम और पीपल समेत लगभग 350 पेड़ों का रोपण किया।

कार्यक्रम के दौरान रविकांत शुक्ला ने कहा, “स्वस्थ जीवन जीने के लिए स्वच्छ वातावरण और अधिक से अधिक वृक्षारोपण आवश्यक है। प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह अपने आस-पास सफाई बनाए रखे और पेड़ लगाए।”

वृक्षारोपण अभियान में फाउंडेशन की विभाग प्रमुख तरुणा कुंभार, वैशाली अंभुरे, पल्लवी अवेरे, सुषमा कदम, रेशमा पांचाल, आशा करकेरा, रुची पाटणकर, श्रावणी घुलघुले, विद्या कदम, निर्मला कोचरे, साक्षी परब, सुप्रिया गायकवाड, कल्पना खेरगामकर, सुवर्णा खिडबिडे, हर्षदा नाईक, हंसा रानवा, अवनिश पांडे, दिप्तेश चव्हाण, राजेंद्र उपाध्याय और योगेश शेट्ये सहित बड़ी संख्या में संस्था के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

rajesh

Recent Posts

डोंबिवली: मनसे का नाम लेकर व्यापारी से 32 लाख की रंगदारी, घर में घुसकर मारपीट और महिला से बदसलूकी

डोंबिवली: महाराष्ट्र के डोंबिवली में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां महाराष्ट्र…

2 weeks ago

अग्रवाल समाज कल्याण की अनूठी पहल: 30 मई को वृद्धाश्रम के बुजुर्गों और गौशाला की गौमाताओं को दी जाएगी बड़ी सहायता

अंबरनाथ/बदलापुर। नर सेवा ही नारायण सेवा है और जीव दया ही सबसे बड़ा धर्म है।…

2 weeks ago

कल्याण स्टेशन पर सुरक्षा की बड़ी चूक: प्याऊ से ‘कंप्रेसर’ चोरी, सवालों के घेरे में सुरक्षा व्यवस्था

कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त जंक्शनों में शुमार कल्याण स्टेशन पर एक ऐसी घटना…

4 weeks ago

कल्याण रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा में सेंध: प्याऊ से कंप्रेसर चोरी, यात्रियों को बूंद-बूंद पानी के लिए मोहताज करने की साजिश

कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त और महत्वपूर्ण स्टेशनों में से एक, कल्याण स्टेशन पर…

1 month ago

कल्याण: सेवानिवृत्त DCP के खिलाफ मामला दर्ज, महिला पर गाड़ी चढ़ाने और प्रताड़ना का आरोप

कल्याण (पश्चिम): वल्लभ टावर सोसाइटी में रहने वाले एक सेवानिवृत्त पुलिस उपायुक्त (DCP), बी. एल.…

2 months ago