Categories: FEATURED

आतंकी हमले के विरोध में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल का प्रदर्शन, शहीद पर्यटकों को दी श्रद्धांजलि

(विशेष प्रतिनिधि)
मुंबई। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में निर्दोष पर्यटकों की निर्मम हत्या के विरोध में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पश्चिम रेलवे के बांद्रा स्टेशन के बाहर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान शहीद पर्यटकों को श्रद्धांजलि भी अर्पित की गई।

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे बजरंग दल, कोंकण प्रांत के सह-संयोजक गौतम कांजी रावरिया ने घटना को लेकर गहरी चिंता जताई और कहा कि “इस आतंकी हमले को कोई भी राजनैतिक दल अपनी रोटियां सेंकने का जरिया न बनाए। जो लोग अपने पिता, भाई और बेटे को खो चुके हैं, उनसे पूछो कि उन पर क्या बीत रही है।”

रावरिया ने कहा कि पीड़ित परिवारों का साफ आरोप है कि आतंकियों ने धर्म पूछकर निशाना बनाया। उन्होंने सवाल उठाया कि “जब आतंकवाद का कोई धर्म नहीं होता, तो हर आतंकी एक ही धर्म का क्यों होता है?” उन्होंने बिना किसी का नाम लिए कहा, “हम संविधान से चलते हैं, लेकिन कुछ लोग गैर-संवैधानिक रास्तों से देश में अराजकता फैला रहे हैं। वक्फ बोर्ड कानून के नाम पर जो खेल हो रहा है, वह गरीबों के हक को मारने का षड्यंत्र है।”

रावरिया ने केंद्र सरकार से मांग की कि वह आतंकवाद और इसका समर्थन करने वालों को करारा जवाब दे।

इस विरोध प्रदर्शन में प्रमुख रूप से विश्व हिंदू परिषद दांडेश्वर जिलाध्यक्ष बृजेश वेद, मंत्री अशोक जड्यार, विवेक सोनावणे, अनिकेत चव्हाण सहित बड़ी संख्या में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित थे।

rajesh

Share
Published by
rajesh

Recent Posts

डोंबिवली: मनसे का नाम लेकर व्यापारी से 32 लाख की रंगदारी, घर में घुसकर मारपीट और महिला से बदसलूकी

डोंबिवली: महाराष्ट्र के डोंबिवली में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां महाराष्ट्र…

2 weeks ago

अग्रवाल समाज कल्याण की अनूठी पहल: 30 मई को वृद्धाश्रम के बुजुर्गों और गौशाला की गौमाताओं को दी जाएगी बड़ी सहायता

अंबरनाथ/बदलापुर। नर सेवा ही नारायण सेवा है और जीव दया ही सबसे बड़ा धर्म है।…

2 weeks ago

कल्याण स्टेशन पर सुरक्षा की बड़ी चूक: प्याऊ से ‘कंप्रेसर’ चोरी, सवालों के घेरे में सुरक्षा व्यवस्था

कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त जंक्शनों में शुमार कल्याण स्टेशन पर एक ऐसी घटना…

4 weeks ago

कल्याण रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा में सेंध: प्याऊ से कंप्रेसर चोरी, यात्रियों को बूंद-बूंद पानी के लिए मोहताज करने की साजिश

कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त और महत्वपूर्ण स्टेशनों में से एक, कल्याण स्टेशन पर…

1 month ago

कल्याण: सेवानिवृत्त DCP के खिलाफ मामला दर्ज, महिला पर गाड़ी चढ़ाने और प्रताड़ना का आरोप

कल्याण (पश्चिम): वल्लभ टावर सोसाइटी में रहने वाले एक सेवानिवृत्त पुलिस उपायुक्त (DCP), बी. एल.…

2 months ago