Uncategorized

अवैध निर्माण पर भ्रष्ट नीति के कारण ही महासभा में मनपा अधिकारियों को चुडिया

कल्याण डोम्बिवली महानगरपालिका की गत बुधवार की महासभा में यहां की डोंबिवली के वार्ड क्रमांक ४७ से नगरसेविका प्रमिला श्रीकर चौधरी ने अवैध निर्माणों पर मनपा प्रशासन द्वारा भ्रष्ट नीति अपनाने का आरोप लगाते हुए मनपा अधिकारियो को चूड़ियों भेट की और कहा कि आप अवैध निर्माण पर कार्रवाई नहीं कर सकते हो तो चूड़ियां पहन कर घर में बैठ जाओ.भाजपा नगरसेविका प्रमिला चौधरी का गुस्सा उनके अकेले का नहीं था महासभा में ही लगभग सभी दलों के पीड़ित नगर सेवकों ने प्रमिला चौधरी का जमकर साथ दिया और इस हंगामे के कारण मनपा महासभा स्थगित करनी पड़ी.

शास्त्रीनगर अस्पताल की समस्या को गंभीरता से नही ले रहे सांसद डॉ श्रीकांत शिंदे.

कल्याण महानगर पालिका में मनपा अधिकारियों द्वारा अवैध निर्माण को प्रशय देने की यह कोई नई कहानी नहीं है कल्याण डोम्बिवली के लगभग हर वार्ड में अवैध निर्माण हो रहे हैं और इसमें मनपा के ऊपर से लेकर नीचे तक के अधिकारियों की संलिप्तता समझा जा सकता है अवैध निर्माणों के प्रति मनपा प्रशासन तब तक नहीं ध्यान देता है जब तक इस बाबत कोई शिकायत नहीं आती है और शिकायत आने पर संबंधित निर्माणकर्ता पहले ही मनपा के इन भ्रष्ट अधिकारियों से मिलकर अपनी सेटिंग कर लेता है और लगातार शिकायत आने के बावजूद इन पर कार्रवाई नहीं करता है

अवैध निर्माणों में कल्याण डोम्बिवली मनपा के अधिकारियों की मिलीभगत जगजाहिर है.और अवैध निर्माण रोकने वाले इन अधिकारियों द्वारा लाखों रुपए अवैध रूप से रिश्वत लेते हुए भी रंगे हाथों पकड़े जाने की अनेक घटनाएं हुई है हर वर्ष मनपा के १ – २  वरिष्ठ अधिकारी रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार होते है पिछले वर्ष भी मनपा के कार्यकारी आयुक्त संजय घरत लाखों रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों दबोचे गए थे अभी 2 महीने पहले कांटेमानवली  के मनपा के वार्ड अधिकारी शरद पाटील भी ऐसे ही रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ भ्रष्टाचार निरोधी दस्ता थाने द्वारा गिरफ्तार किए गए थे बावजूद इसके ना तो कल्याण डोम्बिवली में अवैध निर्माण में कमी आई है ना ही इसके लिए भ्रष्टाचार में कमी आई है

मार्च एंडिंग का भय दिखा कर “गब्बर स्टाइल” में बिल वसूल रहा महावितरण

चर्चा तो ये भी है कि डोम्बिवली के नादिवाली के जिस भवन निर्माता ने मनपा कार्यकारी आयुक्त संजय घरत को रिश्वत लेते हुए और कांटेमानवली के मनपा के आई वार्ड अधिकारी शरद पाटील को जिस भवन निर्माता ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथो पकड़वाया उन दोनों भवन निर्माताओ के अवैध निर्माण को मनपा के अवैध निर्माण तोडू दस्ते ने ढहा दिया है.और इस कारवाई को अंजाम लाखो रुपया रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार होने के बाद दुबारा कल्याण मनपा के अवैध निर्माण के प्रमुख बनाए गए सुनील जोशी के नेतृत्व में अंजाम दिया गया है.

मनपा अधिकारी को अवैध निर्माण से होने वाले भ्रष्ट कमाई का नशा इतना जोरदार ढंग से लगा है की वे उन वार्डो के नगरसेवक तक के शिकायतों को सिरे से नकार देते हैं और अपनी मनमानी चलाते हैं डोंबिवली के कचोरी गांव से नगरसेविका प्रमिला चौधरी का भी मामला कुछ ऐसा ही है वे 2 वर्ष से अपने वार्ड में हो रहे अवैध निर्माणों के लिए शिकायत कर रही हैं लिखित शिकायतों के साथ उन्होंने मनपा आयुक्त गोविंद बोडके तक से भी शिकायत की है लेकिन इस पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है इसी से चिढ कर नगरसेविका चौधरी ने कल की महासभा में मनपा अधिकारियों को चुडीया भेट करते हुए अवैध निर्माण पर कारवाई नहीं कर पाने पर चुडिया पहन कर घर में बैठ जाने की सलाह दी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *