Dombivli की लड़की से सामूहिक Rape
ब्वॉयफ्रेंड संग घूम रही थी लड़की, खुद को पुलिसकर्मी बता जंगल में उठा ले गए, किया बलात्कार
खुद को पुलिसकर्मी बताकर दो लोगों ने एक नाबालिग लड़की के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया। पुलिस ने शनिवार को देर शाम यह जानकारी दी।
मुख्यमंत्री पुत्र सांसद, वो भी डॉक्टर, फिर भी कल्याण डोंबिवली की सरकारी आरोग्य सुविधा बदतर
विष्णुनगर के एक पुलिस अधिकारी के अनुसार घटना शुक्रवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे हुई। उस समय ये नाबालिग (17 वर्षीय) डोंबिवली शहरके पश्चिम में एक नाले के पास अपने प्रेमी के साथ टहल रही थी।
Ulhasnagar मे सूदखोरी मे एक और बली, सूदखोरों से हैं कई परिवार परेशान
उन्होंने बताया कि आरोपियों ने कथित तौर पर अपने आप को पुलिसकर्मी होने का दावा करते हुए उक्त दोनों युगल को पकड़ लिया और उन्हें इलाके में न घूमने को कहा। इसके बाद ये पुलिस वाले लोग कथित तौर पर लड़की को पास के एक जंगल वाले इलाके में ले गए और उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया।
BharatMataKiJai नहीं बोलने बाले स्कूल संचालक को मानपाड़ा पुलिस प्रभारी बागड़े ने अपने स्टाइल मे समझाया
अधिकारी ने बताया कि आरोपियों में से एक ने इस नाबालिग से किए गए दुष्कर्म कृत्य का वीडियो बनाया और उसे प्रसारित करने की धमकी भुक्तभोगी नाबालिग लड़की को दी। पुलिस के अनुसार इन सबके बावजूद पीड़िता लड़की ने अपने साथ हुए दुष्कर्म की शिकायत के लिए पुलिस से संपर्क किया और शिकायत दर्ज कराई गई।
Gang Rape in Train महिला को एसी कोच में दी सीट, फिर TTE ने साथी के साथ मिलकर किया रेप
विष्णुनगर पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक पीएम भालेराव ने बताया कि भारतीय दंड संहिता की धारा 1(डी) (सामूहिक बलात्कार) और अन्य संबंधित प्रावधानों, यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है और फरार आरोपियों को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।
Jalebi Baba को 120 महिलाओं से बलात्कार करने के आरोप में 14 साल कैद

