Ulhasnagar मे सूदखोरी मे एक और बली, सूदखोरों से हैं कई परिवार परेशान
उल्हासनगर – उल्हासनगर में एक बेरोजगार युवक ने अपना घर चलाने के लिए चालीस टक्के की दर से क़र्ज़ लिया और बाद में सूदखोरों की दिन रात की प्रताड़ना नहीं झेल पाने के कारण उसे आत्महत्या करना पड़ा। उस बेरोजगार युवक ने रेल पटरी पर लेटकर अपनी जान दे दी।
मुख्यमंत्री पुत्र सांसद, वो भी डॉक्टर, फिर भी कल्याण डोंबिवली की सरकारी आरोग्य सुविधा बदतर
लोहमार्ग पुलिस ने फिलहाल आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया है। जबकि आत्महत्या करने वाले व्यक्ति का आत्महत्या के पहले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें पीड़ित व्यक्ति ने कुछ सूदखोरों को अपनी आत्महत्या का जिम्मेदार बताया है।
Kalyan : कुष्ठ रोगियों की सेवा के लिए गजानन माने को ‘पद्मश्री’
मामला उल्हासनगर के कैंप क्रमांक पांच में रहने वाले गिरीश चुग का है। उसने दो महीने पहले अपनी नौकरी जाने के बाद घर चलाने और व्यवसाय करने के लिए कुछ लोगों से मजबूरी में कर्ज लिया और यह कर्ज उसे चालीस टक्के की ब्याजदर से दिया गया।
नवाजुद्दीन सिद्दीकी की मां ने बहू के खिलाफ किया केस दर्ज, संपत्ति को लेकर सास से हुई झड़प
ब्याज की रकम और मूल रकम की वापसी को लेकर सूदखोर गिरीश के घर पर आकर हंगामा करने लगे। अपनी पत्नी और दो छोटे बच्चों सहित बूढ़े माँ – बाप के सामने रोज सूदखोरों द्वारा किये जाने वाले हंगामे से गिरीश तंग आ गया। उसने कई जगह से पैसों का इंतजाम करना चाहा मगर हर जगह से उसे निराशा ही हाथ लगी।
Gang Rape in Train महिला को एसी कोच में दी सीट, फिर TTE ने साथी के साथ मिलकर किया रेप
आखिरकार गिरीश ने अपनी जिंदगी खत्म करने की ठान ली और २४ जनवरी को अम्बरनाथ – बदलापुर के दरम्यान रेल पटरी पर बैठकर एक वीडियो बनाया। जिसमें गिरीश ने अपने परिवार से माफी मांगते हुए चालीस फीसदी ब्याज मांगने वाले दशरथ और उसके पुत्र हितेश , रमेश सिंह लोवाना, गोलू सिंह और किसी गायकवाड़ नामक व्यक्ति को अपनी आत्महत्या का जिम्मेदार ठहराया है।
Century Chemicals मे काम करने गया कामगार ११ दिनों से लापता, परिजन बेहाल
इस वीडियो के वायरल होते ही शहर में हंगामा मच गया है। गिरीश के पिता ने चालीस टक्के ब्याज मांगने वाले सभी सूदखोरों पर कार्रवाई की मांग की है
Kalyan पूर्व में प्रसूति गृह शुरू करने की मांग को लेकर मनसे का आमरण अनशन

