Crime

नालसोपारा में नशा के खिलाफ मुहिम चलाने वाले युवक पर जानलेवा हमला

प्रेम चौबे 

नालासोपारा पूर्व मोरेगांव तुलिंज पुलिस स्टेशन अंतर्गत मोरेगांव भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता अरुण श्रीवास्तव के कार्यालय पर कुछ अज्ञात लोगो द्वारा लोहे की सरिया व राड़ से ताबड़तोड़ हमला कर गंभीर रूप से घायल करने का मामला प्रकाश मे आया हैं।

यह भी पढे – जोगेश्वरी में छतरी वितरण, तीन सौ लोगों ने लिया लाभ

हमलें में बुरी तरह जख्मी हुए युवक के सर ,पैर और दोनों हाथ बुरी तरह से प्रभावित है, जिसका उपचार नालासोपारा पूर्व के निजी अस्पताल मे किया जा रहा हैं। हमलावरों नें यह जानलेवा हमला उस वक्त किया जब वो अपने कार्यालय पर अकेले थे।

बता दे कि भाजपा कार्यकर्ता अरुण श्रीवास्तव के नशे के खिलाफ के मुहिम से क्षेत्र के नशेड़ियों मे काफी दहशत फैली हुई थी इसी के मद्देनजर नशेडिय़ों के आक्रोश व धमकी भरी शिकायतें लगातार उन्हें मिलती रही इन धमकियों की शिकायत अरूण श्रीवास्तव द्वारा पुलिस महकमे को अगवत करा दी थी।

यह भी पढे – खेलों से होता है शरीर का विकास और बढ़ता है भाईचारा: कांग्रेस कार्याध्यक्ष अवनीश सिंह
दिन दहाड़े हुई इस मारपीट की घटना से क्षेत्र मे दहशत का माहौल व्याप्त हैं,तथा जनता की सारी उम्मीदे अब पुलिस पर केंद्रित हैं,

नशा के विरुद्ध कार्यवाही मे डर से अब कौन आवाज उठाऐ ऐसा डर जनता मे साफ दिखाई दे रहा है, क्षेत्र के तमाम समाजसेवी व भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस हमले की कड़ी निंदा की हैं।

यह भी पढे – प्रेमिका को मार, सिर-हाथ को ठिकाने लगा चुका था पत्रकार, धड़ ले जाते वक्त हुआ गिरफ्तार

खबर लिखे जाने तक कुछ संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार कर तुलिंज पुलिस स्टेशन मे विभिन्न धाराओं मे मामला दर्ज कर लिया गया हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *