सिक्यूरिटी सम्मिट 2018 संपन्न, बी. आर. कुमार को लीडरशिप अवार्ड
मुंबई. सेंट्रल एसोसियेशन ऑफ़ प्राइवेट सिक्यूरिटी इंडस्ट्री (काप्सी) के तत्वावधान में दिल्ली में आयोजित सिक्यूरिटी स्किल्स एंड लीडरशिप सम्मिट-2018 में महाराष्ट्र चेप्टर के प्रेसीडेंट डॉ. बी. आर. कुमार अग्रवाल को देश भर के निजी सुरक्षा क्षेत्र से जुड़े दिग्गजों की उपस्थिति में लीडरशिप अवार्ड संस्था के चेयरमैन कुंवर विक्रम सिंह द्वारा प्रदान किया गया. इस अवसर पर पद्मश्री महाराज रघुवीर सिंह सिरोही भी उपस्थित थे.
इससे पूर्व सम्मिट का उद्घाटन देश के पूर्व गृहमंत्री शिवराज पाटिल ने किया. दो दिन चले इस आयोजन में जीएसटी, जिनी सुरक्षा रक्षकों की कार्यक्षमता बढ़ाने व पेशेगत विशेषज्ञता हासिल करने संबंधी उपायों पर चर्चा की गई. साथ ही निजी क्षेत्र के सुरक्षा रक्षकों को सरकारी नियमो व योजनाओं के अंतर्गत आवास उपलभध कराने पर भी मंथन हुआ. सम्मिट के दूसरे दिन मिजोरम के पूर्व राज्यपाल ए. के. कोहली ने भी अपने विचार प्रस्तुत किये. इस सम्मिट में कई पूर्व सेनाधिकारी, पुलिस अधिकारी व प्रशासनिक अधिकारी भी सामिल हुए. निजी सुरक्षा क्षेत्र में विशेष प्रदर्शन करने वाले लोगों को विभिन्न अलंकरणों से सम्मानित भी किया गया.

