डोंबिवली ग्रामीण मे धूमधाम से सम्पन्न हुआ छठ पूजा
हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी डोंबिवली के विभिन्न गावों मे छठ पूजा की धूम रही। इस वर्ष भी यहा के गोलवली, पिसवली, अड़वली, दावड़ी, सोनारपाड़ा, मानपाड़ा, सागाव, कोल्हे, निलजे, काटई, के साथ सभी गावों मे श्रद्धालु स्थानीय लोगों की मदद से सोमवार सुबह सूर्य देव को अर्घ देकर छठ पूजा सम्पन्न की ।
गोलवली –
वर्षों से यहा के महसोबा देवस्थान तालाब मे भारतीय जनता पार्टी से यहा से पूर्व नगरसेवक रमाकांत पाटील और भाजपा कल्याण जिला उपाध्यक्ष चंद्रकांत पाटील कि देखरेख मे श्रद्धालु निर्विघ्न रूप से अपनी छठ पूजा सम्पन्न करते आए है।
इस वर्ष भी यहा छठ व्रती माताओ को कोई असुविधा न हो इसके लिए विशेष इंतजाम किये गए थे।

रविवार शाम और सोमवार अहले सुबह पूर्व नगरसेवक रमाकांत पाटील और भाजपा नेता चंद्रकांत पाटील अपने उपस्थिति मे छठ पूजा सम्पन्न कारवाई.

रविवार शाम भाजपा महाराष्ट्र प्रदेश भटके विमुक्त मोर्चा सरचिटणीस शिवाजी आव्हाड अतिथि स्वरूप उपस्थित रहे।

महसोबा तालाब मे छठ पूजा सम्पन्न कराने मे उत्तर भारतीय नेता बी बी सिंह, डा. भीम सिंह, हरिशंकर पांडे, आनद जायसवाल, श्याम पाटील, कृष्णा गिरी, राजेश उपाध्याय, के साथ अनेक लोग सक्रिय रहे.
पिसवली

यहा वर्षों से यहा के वरिष्ठ उत्तर भारतीय और बिहार के बक्सर जिले के निवासी बबन चौबे अपने देखरेख मे छठ पूजा करवाते है।

उत्तर भारतीय बहुल पिसवली और अड़वली गाव के बड़ी संख्या मे श्रद्धालु यहा छठ पूजा मे संमलित होते है ।
और सुबह और शाम दोनों समय बबन चौबे जी अपनी निगरानी मे छठ व्रती माताओ को कोई परेशानी ना हो इसका ध्यान रखते हुए पूजा सम्पन्न करवाते है।
दावड़ी गाव

डोंबिवली ग्रामीण मे दावड़ी गाव, दावड़ी रोड, शंकर गढ़ उत्तर भारतीयो का ग़ढ़ मना जाता रहा है यहा से पूर्व भाजपा नगरसेवक जालींधर पाटील छठ पूजा निर्विघ्न करवाने के लिए दिवाली के बाद से ही शक्रिय हो जाते है।

क्षेत्र के हिसाब से दावड़ी गाव का तालाब भी बड़ा है। और छठ पूजा मे स्थानीय आगरी समाज का बराबर का सहयोग रहता है।

यहा के आयोजन मे अनेक उत्तर भारतीय भी सक्रिय रहते है जिनमे भाजपा नेता राजेश यादव, शोभनाथ मिश्रा, दरोगा यादव, कामदेव भारद्वाज, नारायण महतो, बद्री यादव के साथ अनेक नाम है
सोनारपाड़ा

यहा के ललित काटे के पास स्थित तालाब पर बड़ी संख्या मे उत्तर भारतीय वर्षों से छठ पूजा करते है।

इसमे स्थानीय आगरी समाज के लोग भी खूब सहयोग करते है।

