भाजपा विधायक गणपत गायकवाड ने जमकर लगाए छठी मईया के जयकारे
गणेशोत्सव और छठ पूजा मे समानता
महानगर मुंबई के साथ इसके ऊपनगरों में उगते सूर्य को अर्घ्य देकर महापर्व छठ का आज समापन हुआ। शुक्रवार को नहाए खाए से शुरु होकर, आज सोमवार सुबह सूर्योदय के साथ सूर्य को अर्घ्य देकर महापर्व छठ पूर्ण माना जाता है। 2 वर्ष बाद माहौल पूरी तरह से करोना मुक्त था, इसलिए इस बार महानगर मुंबई के साथ इसके ऊपनगरों में भी षष्टि व्रत की धूम रही।
उल्हासनगर मे विधायक कुमार आयलानी और पूर्व विधायक पप्पू कलानी ने दर्ज कि छठ पूजा मे उपस्थिति
कुछ वर्ष पहले तक जो जनप्रतिनिधि छठ पर्व के बारे मे नहीं जानते थे वे यहा हाजरी लगाने से कतराते थे,लेकिन धीरे धीरे माहौल बदला और अब महानगर मुंबई के साथ उपनगरों मे भी गैर हिंदी भाषी खासकर भाजपाई जनप्रतिनिधि छठ पूजा मे बढ़ चढ़ कर सहयोग देते है।
इसका उदाहरण है कल्याण पूर्व के भाजपा विधायक गणपत गाइकवाड़ । उनके सहयोग से कल्याण पूर्व के विठ्ठलवाड़ी स्टेशन के सामने, खडेगोलवाली पानी के टँकी के नीचे,चक्की नाका गुड़गोपाल मंदिर,विजय नगर गांव देवी मंदिर, के साथ अनेक जगहों श्रद्धालु छठ पूजा करते है। जिसमे विधायक गायकवाड हर संभव मदद के साथ यहा उपस्थिति भी दर्ज करवाते है।
ठाणे, दिवा, कलंबोली और खोपोली मे धूमधाम से मना महापर्व छठ
इस बार भी उन्होंने अनेक छठ पूजा आयोजन स्थल पर अपनी उपस्थिति दर्ज की और छठी मैया कि जयकारा भी लगाया।