ठाणे, दिवा, कलंबोली और खोपोली मे धूमधाम से मना महापर्व छठ
महानगर मुंबई के साथ इसके ऊपनगरों में उगते सूर्य को अर्घ्य देकर महापर्व छठ का आज समापन हुआ। शुक्रवार को नहाए खाए से शुरु होकर, आज सोमवार को सुबह सूर्योदय के साथ सूर्य को अर्घ्य देकर महापर्व छठ पूर्ण माना जाता है।
खर-ना, नाम के अनुसार, कड़े नियमो के साथ मनाए जाने वाला छठ पर्व का “खरना”
2 वर्ष बाद माहौल पूरी तरह से करोना मुक्त था, इसलिए इस बार महानगर मुंबई के साथ इसके ऊपनगरों में भी षष्टि व्रत की धूम रही।
ठाणे, कलवा, मुंब्रा, दिवा, कल्याण, डोंबिवली, उल्हासनगर, भिवंडी, अंबरनाथ बदलापुर, नवी मुंबई, के साथ दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले और छठ पर्व में आस्था रखने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ अपने आसपास के तालाबों में रविवार शाम को भी दिखी और सोमवार सुबह भी दिखी।


ठाणे के मसूदा लेक में रविवार शाम अस्त होते सूर्य को अर्थ देती छठ व्रती माताएं

ठाणे के ही उपवन स्थित कृत्रिम तालाब में पूजा अर्चना करती माताएं बहनें।
फोटो सौजन्य – विजय दुर्गे

इसके साथ यहा के दिवा मे भी भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित छठ पूजा मे छठ व्रती माताओ ने निर्विघ्नता से पूजा पाठ किया ।


इसी तरह कलंबोली में छठ वर्षी माताओं ने कलंबोली नदी के किनारे संध्या आगे से हुए की कुछ तस्वीरें


ये तस्वीरें खोपोली के गगनगिरी मंदिर के पास के कृत्रिम नदी में अर्थ देती हुई और पूजा पाठ करती हुई छठ व्रती माताओं का है।

