Sunday, October 18, 2026
Latest

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर मुंबई में गोलीबारी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के अनिल पंडित ने ली हमले की जिम्मेदारी

एक्सबॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर मुंबई में गोलीबारी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के अनिल पंडित ने ली हमले की जिम्मेदारी

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर मुंबई के जुहू इलाके में जानलेवा हमला हुआ है। जुहू के पुष्पा पार्क परिसर में अज्ञात हमलावरों ने टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। गनीमत यह रही कि इस हमले में टाइगर श्रॉफ बाल-बाल बच गए, हालांकि इस घटना में उनका ड्राइवर और एक स्थानीय रिक्षा चालक घायल हो गए हैं। घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

हमले की पूरी घटना: पुलिस से मिली शुरुआती जानकारी के अनुसार, बाइक पर सवार होकर आए तीन अज्ञात हमलावरों ने इस घटना को अंजाम दिया। अचानक हुई इस फायरिंग से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार आरोपियों की तलाश तेजी से की जा रही है। अभी तक हमले के सटीक कारणों का आधिकारिक खुलासा नहीं हो पाया है।

लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी, कौन है अनिल पंडित? इस हमले की जिम्मेदारी कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है। गैंग से जुड़े गैंगस्टर अनिल पंडित ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके इस हमले की जिम्मेदारी स्वीकार की है।

अपने पोस्ट में अनिल पंडित ने उन लोगों को भी चेतावनी दी है जो विशनोई गैंग के नाम पर झूठ फैला रहा है। पोस्ट में टाइगर श्राफ को पहले चेतावनी देने का दावा किया गया हैं और नहीं मानने पर यह हमले की बात लिखी गई है।

अनिल पंडित एक कुख्यात गैंगस्टर है, जो मूल रूप से हरियाणा के पानीपत (रायर कला गांव) का रहने वाला है। वह साल 2022 में नौकरी की तलाश में दुबई गया था और वहां से अवैध तरीके से (‘डंकी’ मार्ग से) अमेरिका पहुंच गया। अमेरिका में उसकी पहचान गैंगस्टर रणदीप मलिक से हुई, जिसके बाद दोनों ने मिलकर ट्रांसपोर्ट बिजनेस की आड़ में संगठित अपराध (ऑर्गेनाइज्ड क्राइम) चलाना शुरू कर दिया। अमेरिका में बैठकर ही वह अपना आपराधिक नेटवर्क ऑपरेट करता है।

पहले भी कई वारदातों में आ चुका है नाम: अनिल पंडित इससे पहले भी कई हाई-प्रफाइल वारदातों में शामिल रहा है। इसी साल जून 2026 में पश्चिमी दिल्ली में पंजाबी गायक और अभिनेता गुरु रंधावा पर जिम में हुई फायरिंग की जिम्मेदारी भी इसी अनिल पंडित ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए ली थी। उस दौरान उसने दावा किया था कि गुरु रंधावा के सलमान खान के साथ करीबी संबंध होने के कारण यह हमला किया गया था।

अब टाइगर श्रॉफ पर हुए इस हमले के बाद एक बार फिर अनिल पंडित के सक्रिय होने से बॉलीवुड और सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ गई है। पुलिस मामले की हर एंगल से गहराई से जांच कर रही है।