हेल्पिंग हैंड फाउंडेशन की पहल, टिटवाला में 115 छात्राओं को मासिक धर्म स्वच्छता की जानकारी
हेल्पिंग हैंड फाउंडेशन की पहल, टिटवाला में 115 छात्राओं को मासिक धर्म स्वच्छता की जानकारी
टिटवाला, 17 अक्टूबर 2026: हेल्पिंग हैंड फाउंडेशन द्वारा दिल्ली पब्लिक स्कूल, टिटवाला में कक्षा 6वीं से 10वीं तक की छात्राओं के लिए मासिक धर्म स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में लगभग 115 छात्राओं ने भाग लिया।
कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को मासिक धर्म, स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें सही जानकारी और आत्मविश्वास प्रदान करना था। शीलाक्ष्मी सोशल फाउंडेशन के स्वयंसेवकों ने छात्राओं को सरल एवं संवादात्मक तरीके से आवश्यक जानकारी दी तथा उनकी शंकाओं का समाधान किया।
कार्यक्रम के दौरान सभी सहभागी छात्राओं को सैनिटरी पैड, हाथ स्वच्छ करने हेतु सैनिटाइज़र और चॉकलेट वितरित किए गए। हेल्पिंग हैंड फाउंडेशन के स्वयंसेवकों ने भी कार्यक्रम में उपस्थित रहकर सहयोग किया।

हेल्पिंग हैंड फाउंडेशन के रमाकांत अग्रवाल ने कहा, “हमारा उद्देश्य बालिकाओं को अपने स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति जागरूक बनाना तथा उन्हें सही जानकारी और आत्मविश्वास प्रदान करना है। वर्ष 2024 से फाउंडेशन द्वारा कल्याण, उल्हासनगर और भिवंडी क्षेत्र में विभिन्न जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।”
हेल्पिंग हैंड फाउंडेशन ने मोहंडूळ में 31 विद्यार्थियों को शैक्षणिक सामग्री वितरित की
हेल्पिंग हैंड फाउंडेशन ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए दिल्ली पब्लिक स्कूल, टिटवाला के प्रधानाचार्य, शिक्षकों एवं प्रबंधन तथा शीलाक्ष्मी सोशल फाउंडेशन के स्वयंसेवकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

