Entertainment

छठ पूजा महापर्व का अनूठा आयोजन होगा भोजपुरी सितारों के संग

भोजपुरी माटी की महक को जन जन में बिखेरने के लिए छठ महापर्व पर एक अनूठा आयोजन किया जा रहा है जिसमें भोजपुरी सिनेमा के बड़े सितारे अपनी रोचक प्रस्तुतियां देंगे यह कार्यक्रम सभी के लिए खुला है और इसमें इच्छुक लोग अपने परिवार के साथ शामिल हो सकते हैं । 11 नवंबर को शाम 5 बजे से न्यू पटना क्लब, वीर चंद पटेल पथ, पटना में भव्यता के छठ महापर्व पर “जय छठी मईया 2018” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जा रहा है, जिसमें भोजपुरी फिल्मों के दिग्गज सितारे मनोज तिवारी, दिनेशलाल यादव निरहुआ, आम्रपाली दूबे, अक्षरा सिंह सहित भोजपुरी सिनेमा जगत के कई सुप्रसिद्ध गायक, कलाकार और हस्तियां मौजूद रहेंगी।
आस्था तथा भक्ति का प्रतीक  छठी मईया का महापर्व छठ पूजा की निराली छटा को करीब से निहारने एवं श्रद्धालुओं को सीधा जोड़ने का यह अनूठा आयोजन है ताकि लोग  सीधे कार्यक्रम में जुड़ सकें और छठ महापर्व के भक्ति रस से सराबोर हो सकें। इस कार्यक्रम में छठ पूजा से जुड़ी बहुत सी रोचक बातों के उल्लेख के साथ-साथ सुप्रसिद्ध छठ गीतों का समावेश होगा। यह आयोजन भोजपुरी सिनेमा के संयोजन में दिग्गज सितारों के संग 11 नवंबर को शाम 5 बजे से किया जायेगा। इस कार्यक्रम का प्रसारण 13 नवंबर को शाम 7 बजे से भोजपुरी सिनेमा टीवी चैनल पर किया जाएगा। जय छठी मईया 2018 , पॉवर्ड बाय जॉन डिअर, डिटर्जेंट पाउडर, स्ट्रेन्थ पार्टनर श्याम स्टील।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *