डोम्बिवली की ज्योति जायसवाल बनी मिसेज इंस्पिरेशन,ग्लैम गाइडेंस मिस /मिसेज इंडिया एशिया २०२२ का हुआ सफल आयोजन
ग्लैम गाइडेंस मिस /मिसेज इंडिया एशिया २०२२ का हुआ सफल आयोजन , महाराष्ट्र ने बाजी मारी , डोम्बिवली की ज्योति जायसवाल बनी मिसेज इंस्पिरेशन
(कर्ण हिंदुस्तानी)
नई दिल्ली – ग्लैम गाइडेंस मिस /मिसेज इंडिया एशिया २०२२ के सफल आयोजन में देश भर से ५२ प्रतियोगियों ने हिस्सा लिया और अपने – अपने राज्य की संस्कृति का परिचय देते हुए अलग समां बाँध दिया।
मिस इंडिया एशिया २०२२ की विजेता चंचल ल्हासे बनी जो कि महाराष्ट्र के बुलढाणा की रहिवासी हैं। वहीँ डोम्बिवली की ज्योति जायसवाल को मिसेज इंस्पिरेशन के प्रमाणपत्र से सम्मानित किया गया।
मिसेज इण्डिया एशिया २०२२ की विजेता नागपुर की हैं।
जानकारी के अनुसार ग्लैम गाइडेंस मिस /मिसेज इंडिया एशिया २०२२ एक राष्ट्रिय प्रतियोगिता के रूप में गिनी जाती है। अंतर्राष्ट्रीय मानकों पर विजेताओं का चयन किया जाता है।
इसके निर्णायक सदस्यों में अमेरिका की स्माइली मुक्ता घोष , सिंगापुर की नाज़िया , भारत के गिरीश कुमार , मिसेज इंडिया नेहा सिंह , याना मीरचंदानी और जान्हवी जेना का समावेश है। मिस कैटेगरी में फर्स्ट रनर अप का अवार्ड कशिश गुप्ता (उत्तराखंड ) ने जीता।
दूसरे रनर अप के रूप में ओडिशा की मोनिका पांडा ने बाज़ी मारी। मिसेज श्रेणी में उमा देवी (केरल ) ने प्रथम उपविजेता का पुरस्कार हासिल किया। वर्तमान में उमा देवी बहरीन में रह रहीं हैं। दुसरी उपविजेता हरियाणा की प्रीती यादव रहीं। मिस कैटेगिरी में प्रदान किये गए उप शीर्षक , तमिलनाडु से हरीणी को मिस टेलेंटेड , कर्नाटक से श्वेता एम को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन , तमिलनाडु से वेनमनी केएस को मिस कॉन्फिडेंस , तेलंगाना से तरानी तिरुमला को मिस कैटवाक , निर्णायक मंडल प्रशंसा पुरस्कार महाराष्ट्र की लता पांडुरंग वाघ को प्रदान किया गया।
इस प्रतियोगिता की निदेशक नेहा सिंह ने बताया कि देश के सभी राज्यों की हिस्सेदारी होना अपने आप में हमारे लिए गर्व की बात है। सभी विजेताओं को कमल ज्वेलर्स (दिल्ली ) से बने ताज भेजे जाएंगे। इस शो का संचालन उत्तरप्रदेश की भावना सिंह ने किया।

