मुंबई समेत ठाणे, पालघर जिलों में तीन दिन भारी बारिश – महाराष्ट्र के ज्यादातर हिस्सों में मॉनसून सक्रिय
मुंबई, दि. 25
मौसम विभाग ने संभावना जताया है कि 26 से 28 जून तक मुंबई और रायगढ़ जिले में भारी बारिश होगी। ठाणे और पालघर जिलों में भी अगले पांच दिनों तक बारिश होगी। महाराष्ट्र के ज्यादातर हिस्सों में मॉनसून सक्रिय हो गया है।
24 से 26 जून तक तीन दिनों के दौरान रत्नागिरी में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है और 24 जून को सिंधुदुर्ग में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।

