नाला सफाई का काम ठीक से नहीं करने वाले ठेकेदारों पर महानगरपालिका की कार्रवाई
ठाणे, दि . 24
ठाणे मनपा प्रशासन ने जल निकासी का काम ठीक से नहीं करने वाले ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।
ठेकेदारों पर 8 लाख 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
महानगरपालिका ने कलवा, मुंब्रा, दिवा, कोपरी और उथलसर क्षेत्रों में ठेकेदारों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की है।
कुछ दिन पहले महानगरपालिका प्रशासन की ओर से नाला सफाई का काम करा रहे एक ठेकेदार को ब्लैक लिस्टेड करने की कार्रवाई की गयी थी।

