अग्रवाल समाज कल्याण ने यात्रियों की सुविधा के लिये दी व्हील चेयर।
अग्रवाल समाज कल्याण ने कल्याण एवं टिटवाला के यात्रियों की सुविधा के लिये स्वं मोहित अग्रवाल,एवं स्वं परमात्मा देवी गणेशमल अग्रवाल टिटवाला की याद मे दो व्हील चेयर सौंपी।
उक्त दोनों व्हील चेयर उनके परिवार के महेश अग्रवाल एवं भाईयो ने कल्याण स्टेशन प्रबंधक आर के मीना एवं मुख्य वाणिज्य निरिक्षक मनोज सिहं को सौंपी।
ज्ञात रहे पिछले काफी समय से अग्रवाल समाज कल्याण, थाना से कर्जत/कसारा के रेल यात्रियों के सुबिधा के लिये व्हील चेयर एवं स्टेचर उपलब्ध कराता रहता है।
समाज के सचिव नितिन अग्रवाल ने जानकारी देते हुये बताया की समाज इन सभी चीजो के अलावा विभिन्न स्टेशनो पर ठंडे पानी का प्याऊ लगाकर पीने के पानी की व्यवस्था करता है।
कल्याण स्टेशन पर आयोजित छोटे कार्यक्रम में समाज के अलावा रेलवे के काफी संख्या मे अधिकारी उपस्थित थे।
जहाँ कार्यक्रम का संचालन वी पी मित्तल जी ने किया, वही उपस्थित लोगो का आभार समाज के अध्यक्ष अनिल कुमार गर्ग ने किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने मे रजनीश अग्रवाल, अनिल बंसल,सी ए संदेश अग्रवाल, सुभाष गुप्ता का सहयोग सराहनीय रहा।