अच्छेलाल राजभर सचिव बने,कहा संगठन को मजबूत करेंगे
शीतला प्रसाद सरोज
मुंबई। भजपा,अंधेरी मण्डल ने संगठन को चुस्त-दुरूस्त बनाने के मकसद से सामाजिक कार्यकर्ता और अंधेरी पूर्व निवासी अच्छेलाल राजभर को सचिव नियुक्त किया। यह नियुक्ति पार्टी के उत्तर-पश्चिम जिला महामंत्री मुरजी ‘काका’ पटेल की अनुशंसा पर मण्डल अध्यक्ष अशोक पाण्डेय ने की।
अपनी नियुक्ति पर खुशी जाहिर करते हुए अच्छेलाल राजभर ने कहा कि संगठन ने जिस आशा और विश्वास से हमें पद की जवाबदारी दी है, उसके मद्देनजर संगठन को मजबूत करने का कार्य करेंगे।
इस नियुक्ति पर राजकुमार यादव, सुरेंद्र सरोज, दुर्गेश कुशवाहा, संजय जैन, संजय चौरसिया, डॉ. ज्योतींद्र ओझा, बच्चेलाल राजभर, संतोष भारद्वाज, संतोष सिंह, प्रकाश अंजलेकर, अजय ‘पाँचू’ राजभर, गोविंद यादव, संतोष कुमार राजभर, संतोष यादव आदि लोगों ने प्रसन्नता जाहिर की है।

