भिवंडी में 139वां अखिल भारतीय अग्रवाल युवक-युवती परिचय सम्मेलन संपन्न: 200 परिवारों ने तलाशे रिश्ते, बिना दहेज शादी और बिजनेस को मिली प्राथमिकता
भिवंडी (मुंबई): अखिल भारतीय अग्रवाल परिचय सम्मेलन द्वारा श्री महाराजा अग्रसेन भवन, भिवंडी में 139वें युवक-युवती परिचय सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। इस सामाजिक समागम में कल्याण, ठाणे, अंधेरी, कुर्ला, बोरीवली, पुणे, नागपुर, दिल्ली और अकोला सहित विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लगभग 200 परिवारों ने अपने विवाह योग्य बच्चों के रिश्ते तलाश किए।

बिजनेस और आत्मनिर्भरता पर युवाओं का ज़ोर
कार्यक्रम के दौरान विवाह योग्य युवाओं ने अपनी आधुनिक और प्रगतिशील सोच का परिचय दिया। कई युवकों ने बिना दहेज के शादी करने का संकल्प व्यक्त किया।
वहीं बिहार से अपनी बेटी नेहा का रिश्ता तय करने आए एक अभिभावक ने बताया कि उनकी बेटी नेहा का स्पष्ट कहना है कि “जीवनसाथी बिजनेसमैन भी चलेगा, बस वह स्वयं की इनकम पर निर्भर हो; जरूरी नहीं कि वह सर्विस (नौकरी) में ही हो।”

मुख्य अतिथि और वक्ताओं के विचार
कार्यक्रम की अध्यक्षता राजेश ऐरन ने की।
मुंबई में पहली बार जुटेगा अग्रवाल समाज: 31 जुलाई को 139वां राष्ट्रीय परिचय सम्मेलन, भवन निर्माता महेश अग्रवाल होंगे मुख्य अतिथि
मुख्य अतिथि महेश अग्रवाल खैरारी (मुख्य प्रबंध निदेशक, रीजेंसी ग्रुप):
उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश की संस्था ‘अग्रवाल परिचय सम्मेलन’ ने हमारे शहर भिवंडी में आकर सामाजिक हित में यह बेहतरीन आयोजन किया है, जिसके लिए वे बधाई के पात्र हैं।
अध्यक्षीय संबोधन में राजेश ऐरन:
अखिल भारतीय अग्रवाल परिचय सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश ऐरन ने युवाओं को आत्मनिर्भर बनने का संदेश देते हुए कहा, “हमारे युवा अक्सर नौकरी की तलाश में रहते हैं जिससे सीमित आय होती है। इसकी बजाय युवाओं को बिजनेस की ओर अग्रसर होकर नौकरी देने वाला बनना चाहिए।”
मंचासीन अतिथियों और आयोजकों की उपस्थिति
विशिष्ट अतिथि:
गायक कलाकार साधु तिवारी, प्रदीप रुंगटा, अनिल कुमार गर्ग (अध्यक्ष, कल्याण अग्रवाल समाज) और नंदकिशोर अग्रवाल (अध्यक्ष, भिवंडी अग्रवाल समाज)।

विशेष उपस्थिति:
भूपेंद्र गुप्ता, नितिन पी. अग्रवाल, राजीव गुप्ता, तुलसीराम बंसल, आत्माराम डिडवानिया, अशोक अग्रवाल, विशाल अग्रवाल, गुलशन बंसल एवं नितिन सत्यनारायण अग्रवाल।
अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा 5 अगस्त को 30वें शीतल जल प्याऊ का होगा भव्य शुभारंभ
परिचय संचालन एवं स्वागत समारोह
मंच पर युवक-युवतियों का परिचय कराने की जिम्मेदारी अखिल भारतीय अग्रवाल परिचय सम्मेलन की राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष नीलम शाह, राष्ट्रीय महासचिव बबीता अग्रवाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रचना लोहिया, मध्य प्रदेश महामंत्री पूनम अग्रवाल और ग्वालियर अध्यक्ष शैली अग्रवाल ने कुशलतापूर्वक निभाई।
कार्यक्रम के दौरान कल्याण अग्रवाल समाज की ओर से कुशल अग्रवाल एवं अनिल बंसल ने ग्वालियर से आए आयोजकों का भावभीना स्वागत किया तथा भिवंडी में इस सफल आयोजन के लिए पूरी टीम को बधाई दी।

