Mumbai के ग्रांट रोड में एक सिरफिरे युवक ने पांच लोगो को चाकू से गोदा, चार की मौत
मुंबई के ग्रांट रोड क्षेत्र के एक रिहायशी इमारत पार्वती मेंशन बिल्डिंग में शुक्रवार को दोपहर एक सिरफिरे व्यक्ति ने पांच लोगों पर चाकू से हमला कर दिया, जिनमें से चार लोगो की मौत हो गई है।
हमलावर की पहचान 54 वर्षीय चेतन गाला के रूप में हुई है, जिसे दोपहर 3.30 बजे के आसपास हुए हत्याकांड के बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है। अचानक हुए इस हृदयविदारक घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।
डॉ. डीबी मार्ग पुलिस स्टेशन के अधिकारियों के अनुसार, यह घटना ग्रांट रोड के रिहायशी इलाके पार्वती मेंशन बिल्डिंग में हुई, जहां पुरानी शैली के संकरे रास्ते है।
स्थानीय निवासियों के अनुसार आरोपी गाला सबसे पहले इमारत की दूसरी मंजिल पर के एक व्यक्ति के पास दौड़ते हुए गया और उसे बार-बार छुरा घोंपते हुए स्थानीय लोगो ने देखा कुछ लोगो ने इस घटनाक्रम का वीडियो भी बनाया है।
प्रत्यक्ष दर्शियो के अनुसार आरोपी गाला हाथो में चाकू लहराते हुए पहली मंजिल पर सीढ़ियों से उतरने लगा जहां एक अन्य व्यक्ति सीढ़ियों से नीचे उतर रहा था । नीचे की भीड़ ने उसे चेतावनी भी दी कि वह भाग जाए, लेकिन जबतक वह माजरा समझता देर हो चुकी थी। आरोपी ने उसपर भी हमला कर दिया।
पुलिस के अनुसार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और अभी तक इस सिलसिलेवार हत्याकांड के पीछे की सटीक मंशा स्पष्ट नहीं हो सकी है।
घायलों को सर एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल और पास के नायर अस्पताल ले जाया गया, जहां चार लोगो को डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया है जबकि एक की भी हालत गंभीर बताई जा रही है।
आरोपी युवक का नाम चेतन गाला है और उसकी 54 साल बताई जा रही है। घटना की वजह अभी स्पष्ट नहीं है।
पुलिस ने पार्वती मेंशन इमारत की दूसरी मंजिल को पूरी तरह से सील कर दिया है, जहां ये घटना घटी है। फ़ॉरेंसिक की टीम बुलाई गई है और जांच जारी है।

