अग्रवाल समाज द्वारा कल्याण स्टेशन पर रेल यात्रियों की सुविधा के लिये दिये गये स्टेचर एवं व्हील चेयर
गणतंत्र दिवस के अवसर पर अग्रवाल समाज कल्याण ने कल्याण एवं ठाकुर्ली रेलवे स्टेशन के रेल यात्रियों की सुविधा के लिये अखिल भारतीय मानस समिति, और चौहान फाऊंडेशन के सहयोग से व्हील चेयर एवं स्टैचर स्टेशन निर्देशक वाय अशोक जी ,उप मुख्य वाणिज्य प्रबंधक प्रकाश कनौजिया जी एवं रेल समाचार के संपादक सुरेश त्रिपाठी जी के समक्ष स्टेशन प्रबंधक अनूप कुमार जैन को सौपा।

कार्यक्रम के बिषय मे जानकारी देते हुये अग्रवाल समाज के अध्यक्ष अनिल कुमार गर्म ने बताया कि समाज हमेशा रेल यात्रीयो की सुविधाएं जुटाने मे तत्पर रहता है जैसे स्टेशनो पर ठंडे पानी के प्याऊ बनवाना ओर साथ मे उनके साफ सफाई की भी देख रेख करना,व्हील चेयर एवं स्टेचर उपलब्ध कराना.

अग्रवाल समाज के अध्यक्ष अनिल कुमार गर्म ने बताया कि इस अवसर पर स्व ए संबाशिवा राव की याद मे रेल यात्रियों की सुविधा के लिये ट्रॉली स्टेचर दिया गया,समाज द्वारा किये जा रहे इस कार्य की सभी जगह सरहाना की जा रही है,

कार्यक्रम का संचालन धुर्व अग्रवाल ने किया एवं उपस्थित लोगो का आभार समाज के सचिव नितिन अग्रवाल ने किया,कार्यक्रम को सफल बनाने मे तुलसीराम बंसल,राजीव गुप्ता, रजनीश अग्रवाल, आत्माराम डिडवानिया, जितेंद्र अग्रवाल, डां धीरज अग्रवाल, किशोर देसाई का सहयोग सराहनीय रहा।
अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा गंणतंत्र दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम

